Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने किया कंफर्म, सेमीफाइनल से दो दिन पहले होगा IND vs AUS मुकाबला

IND vs AUS (Photo Source: X/Twitter)

T20 World Cup 2024 के सुपर 8 में अब तक तीन टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अभी तक साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम सुपर 8 में पहुंची है। तीनों टीमें अलग-अलग ग्रुप से सुपर 8 के लिए पहुंची हैं। इस बीच ICC ने फैसला किया है कि भले ही टीम इंडिया अपने ग्रुप ए में अब नंबर एक पर खत्म करे या नंबर दो पर वह ए 1 टीम ही कहलाएगी।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए आईसीसी ने फैसला किया है कि ग्रुप बी में वह भले ही पहले नंबर पर रहे, लेकिन वह बी 2 कहलाएगी। आईसीसी के इस फैसले के बाद एक चीज साफ हो गई है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल से ठीक पहले होने वाली है। 26 जून को पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा।

24 जून को आमने-सामने होगी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम

इससे दो दिन पहले यानी 24 जून को सुपर 8 स्टेज के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। आईसीसी ने सिर्फ भारत और ऑस्ट्रेलिया को ही वरीयता दी है। अन्य किसी भी टीम या ग्रुप के लिए ऐसा नहीं किया है। यही वजह है कि टीम इंडिया के बाकी दो मैच किन टीमों से होंगे, ये अभी फाइनल नहीं हो पाएगा।

टीम इंडिया ए1 है तो टीम का पहला सुपर 8 मुकाबला सी1 से होगा। ग्रुप C में अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और न्यूजीलैंड की टीम है। ग्रुप सी में जो भी टीम टॉप पर रहेगी, उससे भारतीय टीम बारबाडोस में 20 जून को भिड़ेगी। वहीं, 22 जून को टीम इंडिया का दूसरा सुपर 8 का मुकाबला डी2 टीम से होगा। उस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल और श्रीलंका है।

हालांकि एक बात पक्की है कि, वहां टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से तो नहीं होगी। बांग्लादेश, नीदरलैंड, नेपाल या श्रीलंका में से कोई एक टीम हो सकती है। हालांकि, श्रीलंका के टूर्नामेंट से बाहर होने के चांस ज्यादा हैं। ऐसे में काफी हद तक इस बात की उम्मीद है कि वहां बांग्लादेश बाजी मार सकती है।

আরো ताजा खबर

IND vs SL Test: श्रीलंका दौरे पर इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का है बड़ा मौका

IND vs SL Tests 2026 (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। सीरीज का...

ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच पद छोड़ने से टूट गए थे जो रूट, खुद दिया बड़ा बयान

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट (Joe Root) ने ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट कोच का पद छोड़ने पर निराशा जताई है। ऑस्ट्रेलिया के...

ये क्या! मोहम्मद सिराज उर्फ मियां भाई तो सरफराज खान की कटिंग करने लगे, देखें वायरल वीडियो 

Mohammed Siraj and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया...

WTC Final 2027 की रेस में अब भी जिंदा है भारत, लेकिन जानें कैसे?

India WTC Final 2027 (Image credit Twitter – X) भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। शुरुआती नौ टेस्ट मैचों में चार...