Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने इस क्रिकेट लीग पर गिराया गाज, प्लेइंग XI को लेकर हुई अनदेखी तो लीग को कर दिया बैन

ICC ने इस क्रिकेट लीग पर गिराया गाज प्लेइंग XI को लेकर हुई अनदेखी तो लीग को कर दिया बैन
NCL (Photo Source: X)

विश्व स्तर पर टी20 और टी10 लीग के लिए सख्त दिशानिर्देश लागू करने के ठीक एक साल बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने USA की नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। एक साल के बाद ICC ने प्लेइंग इलेवन नियमों का उल्लंघन करने के लिए यूएसए की नेशनल क्रिकेट लीग (NCL) पर शिकंजा कसते हुए उसे बैन कर दिया है।  यूएसए की इस नेशनल क्रिकेट लीग में प्लेइंग इलेवन में आधे से ज्यादा खिलाड़ी अन्य देशों के खेलते थे।

क्रिकबज के मुताबिक, यूएसए क्रिकेट (USAC) को लिखे गए एक पत्र में आईसीसी ने भविष्य के संस्करणों के लिए लीग को मंजूरी ना देने के अपने फैसले की जानकारी दी। पत्र में मुख्य रूप से प्लेइंग इलेवन आवश्यकताओं का पालन ना करने का हवाला दिया गया है, जिसमें 7 USAC संबद्ध या सहयोगी खिलाड़ियों को मैदान में उतारना और आयोजन से पहले NCL अधिकारियों को ज्ञात प्रतिबंध नियमों का उल्लंघन शामिल है।

यह भी पढ़े:- एडिलेड टेस्ट मैच में विवाद के लिए मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, तो ट्रैविस हेड को लगाई फटकार

NCL में नहीं खेलते हैं बड़े क्रिकेट प्लेयर्स

नेशनल क्रिकेट लीग ने पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गजों को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाकर क्रिकेट जगत में दिलचस्पी जगाने का प्रयास किया। इसने सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को अपने स्वामित्व समूह में शामिल करके हलचल मचा दी। हालांकि, स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी, शुरू से ही लीग को नुकसान पहुंचाने वाली संचालन संबंधी अक्षमताओं को दूर करने में विफल रही।

बैन को लेकर जो लेटर ICC ने NCL को लिखा है, उसमें बताया गया है कि मैदान पर और मैदान के बाहर इस लीग से जुड़ी कई समस्याए हैं। प्लेइंग इलेवन के नियमों का पालन इस टूर्नामेंट में नहीं किया गया। कई मौकों पर 6-7 विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतारा गया। ड्रॉप इन पिचों का इस्तेमाल किया गया, जो बहुत ही घटिया किस्म की थीं।

यहां तक कि बल्लेबाजों को कोई शारीरिक चोट ना लगे, इसके लिए वहाब रियाज और टाइमल मिल्स जैसे गेंदबाजों को स्पिन गेंदबाजी करनी पड़ी। इन्हीं सब कारणों की वजह से ICC में अंत में इस लीग को बन करने का फैसला किया है।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...