

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को यानसन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला एक पारी और 31 रनों से जीता था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यानसन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 85 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और मैच में कुल छह विकेट लिए। पहली पारी में उन्होंने 33 रन देकर पांच विकेट और दूसरी पारी में 34 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
इस प्रदर्शन के बाद यानसन बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी 13 स्थान ऊपर चढ़कर 56वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह नवंबर 2024 में कगिसो रबाडा के बाद टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज बने हैं। वहीं, कप्तान टेम्बा बावुमा 179 रनों की शानदार पारी के बाद चार स्थान ऊपर चढ़कर बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
अभिषेक शर्मा फिर बने टी20 के नंबर वन बल्लेबाज
भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ा बदलाव किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में महज 35 गेंदों में शतक लगाने के बाद वह दोबारा दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज बन गए हैं।
वहीं, ईशान किशन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। संजू सैमसन छह स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह 15वें और प्रिंस यादव 83वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के बेन डकेट सातवें और हैरी ब्रूक आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। दोनों ने छह-छह स्थान की छलांग लगाई है। पाकिस्तान के शादाब खान नाबाद 113 रनों की पारी के बाद 32 स्थान ऊपर चढ़कर 92वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई सातवें और नामीबिया के बर्नार्ड शोल्ट्ज आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें – ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने पर हारिस रऊफ पर गिरी गाज; लगा जुर्माना, मिली ऑफिशियल वॉर्निंग
‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा
अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं
28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 28 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

