Skip to main content

ताजा खबर

ICC टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, रोहित-विराट टॉप-20 से बाहर

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत को 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद खराब प्रदर्शन किया, लेकिन ऋषभ पंत ने अच्छी बल्लेबाजी की। मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने अर्धशतक बनाया। जिसका फायदा अब उन्हें मिला है।

पंत ने आईसीसी द्वारा जारी नई टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई और टॉप-10 में पहुंच गए हैं। इसके अलावा कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल भी शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पंत ने पांच स्थान की छलांग लगाई है और अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं मिचेल जो इस साल सितंबर में तालिका में नीचे खिसकने से पहले तीसरे स्थान पर थे, 82 और 21 के स्कोर के बाद आठ स्थान आगे बढ़कर सातवें स्थान पर आ गए हैं।

इसके अलावा प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले विल यंग करियर के सर्वश्रेष्ठ 550 रेटिंग अंकों के साथ 29 पायदान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि न्यूजीलैंड के एक और बल्लेबाजों में ग्लेन फिलिप्स 45वें से 42वें स्थान पर आ गए हैं।

रोहित-विराट को लगा तगड़ा झटका

शुभमन गिल पहली पारी में 90 रन बनाकर 20वें से 16वें स्थान पर पहुंचे, लेकिन ओपनर यशस्वी जायसवाल चौथे स्थान पर लुढ़क गए हैं। वहीं पूर्व कप्तान कोहली दिसंबर 2014 के बाद पहली बार दुनिया के टॉप-20 टेस्ट बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा को भी दो स्थान का नुकसान हुआ है। विराट कोहली अब 22वें और रोहित शर्मा 26वें स्थान पर काबिज हैं।

टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा और कीवी स्पिनर एजाज पटेल को जबरदस्त फायदा मिला है। जडेजा दो स्थान की छलांग लगाकर छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं पटेल 12 पायदान की छलांग के साथ करियर के सर्वश्रेष्ठ 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह तीसरे स्थान पर काबिज हैं।

আরো ताजा खबर

“क्या एंडी फ्लावर के पास समय होगा?” RCB ड्यूटी के चलते दिनेश कार्तिक ने इंग्लैंड का कोच बनने की संभावना को नकारा

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अगले टेस्ट कोच को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इस दौड़ में पूर्व जिम्बाब्वे कप्तान व अनुभवी कोच एंडी...

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...

ENG vs IND: ‘T20I में मिली हार का असर नहीं पड़ेगा’ – वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान

ENG vs IND: Shubman Gill, Gautam Gambhir (image via getty) टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को भरोसा है कि हाल ही में इंग्लैंड के हाथों टी20आई सीरीज में 0-4...