Skip to main content

ताजा खबर

ICC के CEO ज्योफ एलार्डिस ने कर दी है पुष्टि, यहां आयोजित किया जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट

Geoff Allardice (Image Credit- Twitter X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के CEO ज्योफ एलार्डिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही होस्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी टूर्नामेंट की होस्टिंग को बदलने की योजना वो बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट फरवरी और मार्च 2025 महीने में खेला जाएगा।

आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भी कराची, लाहौर और रावलपिंडी स्टेडियम में भी काम शुरू कर दिया है। इन तीनों ही वेन्यू में निर्माण का काम शुरू हो चुका है और आगामी टूर्नामेंट यही आयोजित किया जा सकता है।

पिछले काफी समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के बाहर भी खेला जा सकता है। दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टीम इंडिया को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहती है। यही नहीं पीसीबी का भी मानना है कि भारत को छोड़कर टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही सभी टीमें पाकिस्तान दौरा कर चुकी हैं। ऐसे में भारत के पास पाकिस्तान दौरे से इनकार करने की कोई पुख्ता वजह नहीं है।

पाकिस्तान में ही आयोजित होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट

कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खुलासा किया था की टीम इंडिया का पाकिस्तान दौरा भारत सरकार द्वारा उन्हें दिए गए निर्देशों पर निर्भर करेगा। आगामी टूर्नामेंट में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वेस्टइंडीज और श्रीलंका को भाग लेते हुए नहीं देखा जाएगा।

अब देखना यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस पर क्या फैसला लेती है। 2008 के बाद से ही भारतीय टीम ने कभी भी पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। ऐसा भी हो सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाए, हालांकि अभी इसको लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...