Skip to main content

ताजा खबर

ICC के इस प्रसिद्ध टूर्नामेंट ने की क्रिकेट मैदान पर वापसी, सचिन से लेकर लारा तक ले चुके हैं इसमें हिस्सा

ICC के इस प्रसिद्ध टूर्नामेंट ने की क्रिकेट मैदान पर वापसी सचिन से लेकर लारा तक ले चुके हैं इसमें हिस्सा

Hong Kong Cricket Sixes Tournament (Pic Source-X)

प्रसिद्ध हॉन्ग कोंग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट 7 साल के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से शुरू होने वाला है। बता दें, इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1992 में हुई थी और 2017 में इसका आखिरी सीजन खेला गया था। हालांकि यह टूर्नामेंट एक बार फिर से इसी साल यानी नवंबर 2024 में फिर से शुरू हो रहा है।

हॉन्ग कोंग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट में अभी तक कई शानदार खिलाड़ियों को भाग लेते हुए देखा गया है। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और शेन वार्न इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले चुके हैं। इसका आगामी सीजन 1 नवंबर से 3 नवंबर तक Tin Kwong Road Cricket Ground पर खेला जाएगा। बता दें एक समय ऐसा भी था जब तमाम क्रिकेट फैंस इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का जमकर लुफ्त उठाते हुए नजर आते थे।

न्यूज18 के मुताबिक क्रिकेट हांगकांग के अध्यक्ष चीन भुर्जी श्रॉफ ने कहा कि, ‘हमें यह बताते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है कि एक बार फिर से हमारे शहर में यह जबरदस्त टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। हमारी यही योजना है कि हांगकांग सिक्स एक ग्लोबल सीरीज बने और हर साल इसका फाइनल हमारे शहर में खेला जाए। यह लीग इसी साल नवंबर महीने में खेली जाएगी जिसमें दुनियाभर के तमाम बेहतरीन खिलाड़ियों को भाग लेते हुए देखा जाएगा।’

महेंद्र सिंह धोनी, वसीम अकरम और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हांगकांग क्रिकेट सिक्स टूर्नामेंट में पहले भाग ले चुके हैं

इस टूर्नामेंट के पिछले सीजन में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था। क्रिकेट हॉन्ग कोंग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का सदस्य है और यही वजह है कि ICC ने इस लीग को आयोजित करने पर हामी भारी है।

इस प्रसिद्ध टूर्नामेंट में पहले महेंद्र सिंह धोनी, वसीम अकरम, शोएब मलिक, सनत जयसूर्या, डेविड वार्नर, उमर अकमल, अनिल कुंबले, ग्लेन मैक्सवेल, सहित दुनियाभर के तमाम खिलाड़ी भाग ले चुके हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों की ओर से इस टूर्नामेंट में भाग लिया है।

इस टूर्नामेंट के पिछले सीजन की बात की जाए तो दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया था। पाकिस्तान ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 6 विकेट खोकर 123 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच को चार विकेट खोकर जीत लिया था।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आगामी सीजन में आरसीबी के इन टाॅप 3 बल्लेबाजों पर रहेगी फैंस की नजर 

28 मार्च से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।...

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...