Skip to main content

ताजा खबर

ICC की कोलंबो में होने वाली हाई लेवल मीटिंग से पहले 2 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, पढ़ें बड़ी खबर 

ICC (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की कोलंबो में होने वाले हाई लेवल मीटिंग से एक हफ्ते पहले, एपेक्स क्रिकेट बोर्ड के दो सीनियर अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों के इस इस्तीफे के बाद क्रिकेट जगत में अटकलों का दौर शुरू हो चुका है।

बता दें कि हाल में ही समाप्त हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आयोजन में ये दोनों अधिकारी करीब से जुड़े हुए थे। इन दो अधिकारियों में आईसीसी के हेड ऑफ इवेंट क्रिस टेटले (Chris Tetley) और विपणन और संचार जनरल मैनेजर क्लेर फुर्लान्ग (Claire Furlong) ने क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था को छोड़ने का फैसला किया है।

संस्था की कोलंबो में होने वाली मीटिंग में टी20 वर्ल्ड कप के संचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दूसरी ओर, दोनों अधिकारियों के इस्तीफे को लेकर अगर इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स की माने तो आईसीसी के कुछ सोर्स ने कहा है कि यह इस्तीफा काफी महीने पुराना है।

सोर्स ने कहा है कि दोनों ही अधिकारी अपने कार्यकाल के समापन के बाद ही, संगठन को छोड़ना चाहते थे, लेकिन उनके कार्यकाल को यूएसए-वेस्टइंडीज में हुए आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके अलावा दोनों अधिकारियों के कोलंबो में होने वाली वार्षिक मीटिंग में हिस्सा लेने की संभावना है, जो 19 से 22 जुलाई के बीच होने जा रही है।

न्यूयाॅर्क स्थित Nassau काउंटी स्टेडियम की पिच है मीटिंग के रडार पर

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप को यूएसए और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला गया था। यह पहला मौका था, जब आईसीसी ने यूएसए खासकर न्यूयाॅर्क में इनवेस्ट किया था, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप के न्यूयाॅर्क के नसऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ने खासा निराश किया था।

यह तय मानकों के अनुसार नहीं पाई गई थी, और फैंस को कुछ लो स्कोरिंग मैच देखने को मिले थे। बता दें कि न्यूयाॅर्क में क्रिकेट का विस्तार आईसीसी का एक मेजर प्रोजेक्ट था, जिसमें क्रिस टेटले और क्लेर फुर्लान्ग करीब से जुड़े हुए थे।

আরো ताजा खबर

जयदेव उनादकट की इंग्लैंड वापसी, काउंटी चैंपियनशिप में फिर ससेक्स के लिए खेलेंगे

Jaydev Unadkat (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक बार फिर इंग्लैंड रवाना होने वाले हैं। वह काउंटी चैंपियनशिप के बाकी मुकाबलों के लिए ससेक्स टीम...

भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं मोहम्मद शमी, बचपन के कोच ने दिया बड़ा बयान

Mohammed shami (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार मार्च 2025 में भारत...

SL vs IND 2026: श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले गौतम गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, देखें वायरल वीडियो

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। पहले मुकाबले से पहले...

‘वीवीएस लक्ष्मण ने शानदार काम किया’ टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने हेड कोच गौतम गंभीर पर साधा निशाना 

Gautam Gambhir and VVS Laxman (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने हाल में ही टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच गौतम गंभीर और वीवीएस...