Skip to main content

ताजा खबर

Hong Kong Sixes: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 ओवर में कूटे 119 रन, फिर भी मिली शर्मनाक हार

IND vs PAK (Photo Source: X)

Hong Kong Sixes 2024-25 का आगाज 1 नवंबर से हो चुका है। भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 6 गेंदें शेष रहते हुए ही 120 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया।

Hong Kong Sixes: भरत चिपली ने टीम इंडिया के लिए खेली 53 रन की पारी

पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को थोड़ी खराब शुरुआत मिली थी। दूसरे ही ओवर में रॉबिन उथप्पा फहीम अशरफ के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 8 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में फहीम अशरफ ने केदार जाधव (8) को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।

भरत चिपली (रिटायर्ड हर्ट) ने 16 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 53 रन की पारी खेली। मनोज तिवारी ने 7 गेंदों में 17* और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2 गेंदों में नाबाद 4* रन बनाए।

INDIA SMASH 119/2 IN 6 OVERS IN HONG KONG SIXES…!!! 🇮🇳 pic.twitter.com/LHscU9jfaC

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 1, 2024

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने 2 ओवर में 50 रन देकर सर्वाधिक दो विकेट झटके। इसके अलावा आमिर यमीन ने 1 ओवर में 27 रन, आसिफ अली ने एक ओवर में 19, हुसैन तालत ने 14 और शाहब खान ने एक ओवर में 8 रन दिए।

पाकिस्तान ने 5 ओवरों में ही कर लिया लक्ष्य का पीछा

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर बाकी रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। मुहम्मद अखलफ ने 12 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 40* आसिफ अली (रिटायर्ड हर्ट) ने 14 गेंदों में 2 चौके और 7 छक्कों की मदद से 55 और कप्तान फहीम अशरफ ने 5 गेंदों में 22* रन की पारी खेली।

Share this one Also pic.twitter.com/DQ8lcALsVe

— Faheem (@Faheem01932588) November 1, 2024

भारत के गेंदबाजों का प्रदर्शन

शाहबाज नदीम सबसे ज्यादा महंगे गेंदबाज रहे, उन्होंने 2 ओवर में 57 रन दिए। केदार जाधव ने एक ओवर में 23, मनोज तिवारी ने 1 ओवर में 20 और स्टुअर्ट बिन्नी ने एक ओवर में 21 रन खर्चे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...