Skip to main content

ताजा खबर

Harshit Rana Viral Video: हर्षित राणा ने फैंस को लगाया चूना, बॉल मांगने पर पकड़ा दिया ‘सेव’; देखें वीडियो

Harshit Rana Viral Video हर्षित राणा ने फैंस को लगाया चूना बॉल मांगने पर पकड़ा दिया सेव देखें वीडियो

Harshit Rana (Source X)

Harshit Rana Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम आज इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कट्टक के बाराबाती स्टेडियम में खेल रही है। यह मैच इंग्लैंड के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा होगा, क्योंकि भारतीय टीम पहले से ही सीरीज में 1-0 से आगे है। वहीं, ‘मेन इन ब्लू’ इस मुकाबले को जीतकर घरेलू सरजमीं पर अपनी दबदबा कायम रखने और एक और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी।

हर्षित राणा (Harshit Rana) पर होंगी सभी की नजरें, डेब्यू पर दिखाया दम

इस सीरीज में कई खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, लेकिन युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा खास आकर्षण का केंद्र होंगे। नागपुर में अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट झटकने वाले राणा ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक अनोखी उपलब्धि हासिल की। वह तीनों फॉर्मेट में डेब्यू मैच में तीन या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय पेसर बन गए हैं।

हर्षित राणा ने फैंस को बॉल की जगह दिए Apple

हर्षित राणा ने अपने डेब्यू मैच में सिर्फ गेंद से नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी फैंस का दिल जीत लिया। मैच के दौरान जब कुछ फैंस ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तो राणा ने उन्हें एक अनोखे अंदाज में जवाब दिया।

उन्होंने क्रिकेट बॉल की जगह फैंस की ओर सेब (Apple) फेंककर सभी को चौंका दिया। यह मजेदार घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

देखें Harshit Rana Viral Video

हर्षित राणा की बेहतरीन शुरुआत, लगातार कर रहें प्रभावशाली प्रदर्शन

हर्षित राणा ने अपना पहला इंटरनेशनल व्हाइट-बॉल मैच चौथे टी20 में पुणे में खेला था, जहां वह शिवम दुबे के कंकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने उस मैच में मध्य और डेथ ओवर्स में शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके।

इसके बाद नागपुर में खेले गए पहले वनडे में भी उन्होंने अपना दम दिखाया। हालांकि, उनके तीसरे ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 26 रन जड़ दिए, लेकिन राणा ने हिम्मत नहीं हारी और अपने दूसरे स्पेल में शानदार वापसी करते हुए 7 ओवर में 53 रन देकर 3 विकेट लिए। इस प्रदर्शन से वह भारत के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...