Skip to main content

ताजा खबर

Harry Brook Record: विराट कोहली के हाथ से गया अब ये रिकॉर्ड; हैरी ब्रूक ने छीनी उनकी लाइफटाइम उपलब्धि

Harry Brook Record विराट कोहली के हाथ से गया अब ये रिकॉर्ड हैरी ब्रूक ने छीनी उनकी लाइफटाइम उपलब्धि

Harry Brook (Photo Source: Getty Images)

Harry Brook broke Virat Kohli’s record: ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। दोनों (इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया) टीमों के बीच पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई जिसकी शुरुआत 11 सितंबर से हुई थी। इस सीरीज में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते और तीसरा मैच ड्रा रहा। वहीं, वनडे सीरीज की बात करें तो इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने 5 मुकाबले में एक दूसरे का सामना किया।

इन 5 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने पहले 2 शुरुआती मैच जीते। इसके बाद इंग्लैंड ने कमबैक करते हए 2 मैच लगातार जीते और ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई। हालांकि, आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया ने उनसे अच्छा क्रिकेट खेला और 3-2 से सीरीज समाप्त किया और घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को मात दी।

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बल्लेबाजी से मचाया धमाल 

इस सीरीज में इंग्लैंड के आक्रामक युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक की बल्लेबाजी देखने को मिली है। सीरीज के आखिरी मैच में उन्होंने निर्णायक 72 रन बनाए। साथ ही उन्होंने इस सीरीज में 78 की औसत से 312 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने एमएस धोनी और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

हैरी ब्रूक ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड 

अनुभवी भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 310 रन बनाए थे। ये कारनामा उन्होंने तब किया था जब वो भारतीय टीम के कप्तान थे। कप्तान के तौर पर एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है।

लेकिन, अब हैरी ब्रूक ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के खिलाफ 312 रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही सीरीज में 285 रन बनाए थे।

Captain scoring most runs in an ODI series: एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान

1. हैरी ब्रूक- 312 रन

2. विराट कोहली– 310 रन

3. एमएस धोनी– 285 रन

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...