Skip to main content

ताजा खबर

Hardik Pandya ने पूरी भीड़ के साथ मिलकर गाया “Chak De India” सॉन्ग, रौंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो

Hardik Pandya ने पूरी भीड़ के साथ मिलकर गाया Chak De India सॉन्ग रौंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो

Hardik Pandya (Source X)

Hardik Pandya singing “Chak De India”: कर्म की जा फल की चिंता मत कर ऐ इंसान, ये लाइन हार्दिक पांडया पर बिल्कुल सटीक बैठती है। क्योंकि पिछले कुछ महीनों में उनके साथ जिस तरह का व्यवहार (ट्रोल और हेट) किया गया है, उससे खिलाड़ी मानसिक संतुलन खो देता है और आउट ऑफ फॉर्म हो जाता।

लेकिन हार्दिक ने अपना इरादा नहीं छोड़ा और भारत की जीत के हीरो बने। जो फैंस कल तक उन्हें ट्रोल कर रहे थे वही फैंस हजारों की भीड़ में खड़े होकर हार्दिक..हार्दिक के नारे लगा रहे थे। जी हाँ, हार्दिक के स्वागत का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हार्दिक के स्वागत का वीडियो वायरल

अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट के लिए हार्दिक पांडया को उप-कप्तान चुना गया था। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में निर्णायक ओवर फेंका और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस बीच 29 जून के बाद हार्दिक पांडया पहली बार बड़ौदा लौटे। जैसे ही वह बड़ौदा पहुंचे तो उनका जुलूस निकाला गया। प्रशंसक अपने स्थानीय खिलाड़ी का समर्थ करने के लिए उमड़ पड़े। इस बस रैली के दौरान हार्दिक पांडया ‘चक दे ​​इंडिया’ गाना गाते नजर आ रहे हैं। सिर्फ वह नहीं, पूरा बड़ौदा उनके साथ चक दे इंडिया गाना गा रहा था।

देखें वीडियो- Hardik Pandya singing “Chak De India”

आखिर क्यों देरी से निकला हार्दिक पांडया का रोड शो?

टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ी 4 जुलाई को भारत पहुंचे थे। भारत पहुंचते ही खिलाड़ियों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात आधे घंटे की थी और उसके बाद टीम ने लंच किया। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद खिलाड़ी मुंबई पहुंचे। मुंबई में नरीमन पॉइंट से मरीन ड्राइव तक एक भव्य जुलूस निकाला गया। इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया था।

वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह के बाद खिलाड़ी अपने घर लौट गए थे। लेकिन हार्दिक पांडया अपने घर नहीं गए थे और वह राधिका-अनंत अंबानी की शादी समारोह में मौजूद थे। शादी समारोह के बाद अब वह अपने घर लौट आए हैं।

আরো ताजा खबर

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली 

CSK vs SRH (Image Credit- Twitter X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच, आईपीएल 2027 के प्लेयर ऑक्शन...

SM Trends: 5 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो वहीं, क्रिकेट जगत शानदार...