
Hardik Pandya (Photo Source: BCCI/IPL)
टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि, हार्दिक को कथित तौर पर आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से रिलीज कर दिया जाएगा। हार्दिक ने आईपीएल 2024 सीज़न में मुंबई इंडियंस टीम का नेतृत्व किया था। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पांच बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को कप्तान नियुक्त किया था।
फ्रेंचाइजी के इस फैसले की काफी आलोचना भी हुई थी और साथ ही में पूरे सीजन हार्दिक पांड्या को भी काफी ट्रोल किया गया था। वहीं हार्दिक की कप्तानी में पिछले सीजन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा था। ऐसे में शायद अब मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अब इस आगामी मेगा ऑक्शन में नए सिरे से टीम तैयार करना चाहती है।
आईपीएल के नियमों के हिसाब से हर तीन साल में मेगा ऑक्शन का आयोजन होता है. इस बार दिसंबर में फिर मेगा ऑक्शन होगी। ऐसे में सभी 10 टीमों को सिर्फ चार-चार खिलाड़ी ही रिटेन करने की अनुमति होगी ,हालांकि, एक रिपोर्ट यह भी है कि इस बार रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की सख्या में इज़ाफा हो सकता है। अभी तक बीसीसीआई या आईपीएल ने इसे लेकर कुछ नहीं कहा है पर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अब पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकेगा।
Hardik Pandya को रिलीज करके इन चार प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस
सूत्रों के मुताबिक, मुंबई इंडियंस किसी भी सूरत में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को अपने साथ रखना चाहती है। ऐसे में फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या को रिलीज करेगी, क्योंकि सूर्यकुमार अब टी20 फॉर्मेट में देश के कप्तान हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम की कमान सौंप सकती है।
अगर ऐसा होता है तो, रोहित भी सूर्या की कप्तानी में खेलने में सहज होंगे। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 के लिए सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को रिटेन कर सकती है। अब इन रिपोर्ट्स में कितनी सच्चाई है वो आने वाले दिनों में पता चल जाएगा।
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स
Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

