

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की ताजा चोट ने टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक को फ्रेश चोट लगी है। इस वजह से वह महीनों 22 गज की पिच से दूर रहने वाले हैं। साथ ही उनके आईपीएल 2027 से भी बाहर होने पर खतरा मंडराने लगा है।
इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्टार ऑलराउंडर अभी बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (CoE) में अपनी पिंडली के अंदरूनी हिस्से में लगी ‘स्ट्रेस इंजरी’ के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है। CoE से आ रही ताजा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑलराउंडर के लिए आगे का रास्ता लंबा और सावधानी भरा होने वाला है, क्योंकि पिछले 2-3 सालों में उन्हें कई बार चोटों का सामना करना पड़ा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक को हल्की जॉगिंग शुरू करने में भी अभी तीन हफ्ते का समय लगेगा। एक बार जब वह इस चरण को पार कर लेंगे, तो अगले आठ हफ्तों के दौरान धीरे-धीरे उनके दौड़ने का लोड बढ़ाया जाएगा।
इस बीच, बीसीसीआई मेडिकल टीम ने समझदारी दिखाते हुए उनकी पूरी तरह से मैच-फिट होने के लिए कोई तय समय-सीमा (डेडलाइन) नहीं रखी है। मेडिकल टीम समझती है कि उन्हें वापस पूरी तरह से फिट करने की प्रक्रिया में जल्दबाजी नहीं की जा सकती। असल में, पूरी संभावना है कि हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 सीजन शुरू होने से पहले मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
श्रीलंका दौरे से भी बाहर होंगे हार्दिक
इस फ्रेश इंजरी के कारण हार्दिक पांड्या श्रीलंका के भारत दौरे से भी बाहर हो गए हैं, जो 13 दिसंबर से शुरू होगा। श्रीलंका इस दौरे पर भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20आई सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। हार्दिक की गैर-मौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को टीम इंडिया में और मौके मिलते हुए नजर आएंगे।
IPL 2027 से पहले अमित मिश्रा को दिल्ली कैपिटल्स ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
IND vs NZ: भुवनेश्वर जानते हैं कि ‘इस फॉर्मेट में कैसे डाॅमिनेट करना है’ – श्रेयस अय्यर
21 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 21 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

