Skip to main content

ताजा खबर

Harbhajan Singh का ODI क्रिकेट पर बड़ा बयान, बोले- ‘मुझे वनडे में अब कोई दिलचस्पी नहीं’

टेस्ट क्रिकेट को मिलनी चाहिए सबसे ज्यादा प्राथमिकता

हरभजन सिंह का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ऊपर रखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, टेस्ट मैच किसी खिलाड़ी की तकनीक, धैर्य और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा लेते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया, भारत और दक्षिण अफ्रीका या भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज हो, तो वह उसे देखने के लिए पैसे भी खर्च कर सकते हैं। लेकिन, वनडे क्रिकेट में उनकी अब पहले जैसी रुचि नहीं रही है। हरभजन ने अपने करियर में 236 वनडे मैच खेले और 269 विकेट हासिल किए। उन्होंने आखिरी वनडे मैच 25 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

पूर्व भारतीय स्पिनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की घटती लोकप्रियता पर भी बात की। उनका कहना है कि दर्शकों की रुचि अब टीमों के नाम और मुकाबले की अहमियत पर काफी निर्भर करती है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया या ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे मुकाबलों को बड़ी संख्या में दर्शक देखते हैं। वहीं भारत-श्रीलंका, भारत-अफगानिस्तान या इंग्लैंड-बांग्लादेश जैसी सीरीज को उतनी लोकप्रियता नहीं मिलती।

हरभजन ने बताया कि T20 लीग ने क्रिकेट देखने का तरीका काफी बदल दिया है। IPL, The Hundred और BBL जैसी प्रतियोगिताओं में स्टेडियम दर्शकों से भरे रहते हैं। खासकर IPL को उन्होंने दो महीने चलने वाले त्योहार और क्रिकेट के बड़े उत्सव जैसा बताया। उनके अनुसार, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं, जिससे दर्शकों को एक अलग तरह का मनोरंजन मिलता है।

टेस्ट क्रिकेट को बचाने की जरूरत

हरभजन का मानना है कि T20 क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव के बीच टेस्ट क्रिकेट की अहमियत बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों को टेस्ट फॉर्मेट की रक्षा और उसे बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उनके मुताबिक, टेस्ट क्रिकेट ही किसी खिलाड़ी को हर स्तर पर परखता है और इसी वजह से यह क्रिकेट का सबसे बेहतरीन फॉर्मेट है।

ये भी पढ़ें – मैं Kapil Dev की तरह फास्ट बाॅलिंग करियर बनाना चाहता था, लेकिन….., हरभजन सिंह ने दिया चौंकाने वाला बयान

আরো ताजा खबर

Mitchell Starc ने रचा इतिहास, बने टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने 13 अगस्त 2026 को टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन...

13 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. SL vs IND 2026: गॉल टेस्ट के लिए कौन होने चाहिए भारत के 5 गेंदबाज? जाने यहां SL vs IND: जब भारत ऐतिहासिक...

‘लेफ्ट-आर्म पेसर्स’ का दबदबा: इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज

most wickets by left-arm bowlers across Tests, ODIs and T20Is (image via X) आम तौर पर देखा गया है की बाएं हाथ के गेंदबाजों को क्रिकेट में एक स्वाभाविक फायदा...

“रैंडम द्विपक्षीय सीरीजों का दौर अब खत्म”: ICC CEO Sanjog Gupta का बड़ा बयान

ICC CEO Sanjog Gupta Calls for Structure to Save ODIs and Test Cricket (image via X) बिना किसी खास प्लान्स के होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का दौर अब ऑफिसियल तौर...