Skip to main content

ताजा खबर

GYM को अपना दूसरा घर बना लिया है कप्तान Rohit Sharma ने, पूरा ध्यान वर्क आउट में लगा रहे हैं

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट से मिले ब्रेक में भी कप्तान Rohit Sharma लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं, जहां आए दिन हिटमैन की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। साथ ही हिटमैन पहले से काफी ज्यादा फिट भी नजर आ रहे हैं, इसी कड़ी में रोहित अपने दोस्तों के साथ पूरा समय बिता रहे हैं और वो भी एक खास जगह पर।

2024 के बचे हुए महीनों में बहुत क्रिकेट खेलना है Rohit Sharma को

कप्तान Rohit Sharma टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, वहीं टीम इंडिया को इस साल अब एक भी वनडे सीरीज नहीं खेलनी है। ऐसे में रोहित अब आपको 2024 के बचे हुए महीनों में सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए ही नजर आएंगे, जहां ये खिलाड़ी बांग्लादेश के अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगा। इसलिए कप्तान रोहित अपनी फिटनेस पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे रहा है, वैसे कई मौकों पर रोहित को ज्यादा वजन के लिए काफी Troll भी किया गया है।

Rohit Sharma का नया अवतार देखने के लिए तैयार हो आप?

*कप्तान Rohit Sharma की GYM सेशन से नई तस्वीर आई है सामने
*जहां इस तस्वीर में हिटमैन नजर आ रहे हैं अपने काफी सारे दोस्तों के साथ।
*साथ ही तस्वीर में दिखे धवल कुलकर्णी और टीम इंडिया के सहायक कोच अभिषेक नायर।
*रोहित दिख रहे हैं पसीने में भीगे हुए, खुद को सुपर फिट करने में लगे हैं कप्तान साहब।

दोस्तों के साथ Rohit Sharma की तस्वीर

Captain Rohit Sharma in the gym session with Abhishek Nayar, Dhawal Kulkarni and his other buddies.!!!🔥

The Captain on mission for BGT, WTC and CT challenge!💪🔥 pic.twitter.com/6Ppci6nttF

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 30, 2024

हाल ही में फैन के साथ स्पॉट हुए थे कप्तान साहब

Captain Rohit Sharma clicked with fans outside the gym📸🤍

The fan’s favourite @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/jRFjcm2K8M

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) August 30, 2024

अंपायर अनिल चौधरी ने रोहित को लेकर दिया था बयान 

कुछ समय पहले अंपायर अनिल चौधरी का एक इंटरव्यू सामने आया था, जिसमें उन्होंने Rohit Sharma की गेंदबाजी को लेकर बयान दिया था। इस दौरान अनिल चौधरी ने कहा था कि-रोहित शर्मा काफी ज्यादा कमाल की ऑफ स्पिन डालते हैं, मुझे रोहित की IPL हैट्रिक का नहीं पता लेकिन वो बराबर अच्छी गेंदबाजी करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि- टेस्ट मैच में रोहित ने मेरे End से गेंदबाजी की है और रोहित एक Proper गेंदबाज हैं

আরো ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप 5 प्लेयर, गौतम गंभीर का नाम भी शामिल!

Top 5 Longest Sixes in IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपनी जोरदार बैटिंग से फैंस को खूब रोमांचित किया है, और स्टेडियम की बाउंड्री...

‘हार के बाद किसी एक को दोष देना बंद करे पाकिस्तान’ चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद का बड़ा बयान

Pakistan Aaqib Javed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा राष्ट्रीय चयनकर्ता आकिब जावेद का मानना है कि खराब प्रदर्शन के बाद हर बार किसी...

NZ vs SA 2026, 1st T20I: दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

NZ vs SA 2026, 1st T20I (image via getty) न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी20आई मैच में, प्रोटियाज ने ब्लैक कैप्स को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों...

रोहित शर्मा को भरोसा, हालिया जीतों के बाद भारतीय टीम का हो सकता है लंबा दबदबा

Rohit Sharma Surya T20 World Cup (Image credit Twitter – X) पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि हाल के वर्षों में आईसीसी टूर्नामेंटों में मिली बड़ी सफलताएं भारतीय क्रिकेट...