Skip to main content

ताजा खबर

GT20 Canada 2024: डेविड वाॅर्नर बाबर आजम समेत ये स्टार खिलाड़ी लें रहे हैं भाग, जाने कब से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट

David Warner and Babar azam (Image Credit- Twitter X)

नाॅर्थ अमेरिकी क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी ही खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि वर्ल्ड टी20 लीग्स में से एक ग्लोबल टी20 लीग कनाडा की शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाली है। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट 25 जुलाई से शुरू होगा, जो 11 अगस्त तक खेला जाएगा।

ग्लोबल टी20 लीग एक हाई क्वालिटी क्रिकेट प्रतियोगिता है जिसमें वर्ल्ड क्लास क्रिकेटरों के साथ नाॅर्थ अमेरिकी क्रिकेटर्स को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलता है। बता दें, अमेरिका के उत्तरी हिस्से में क्रिकेट के विकास में इस लीग ने अहम भूमिका निभाई है।

ये स्टार खिलाड़ी ले रहे हैं टूर्नामेंट में हिस्सा

बता दें कि आगामी सीजन में इस बार ऑस्ट्रेलिया के चैंपियन क्रिकेटर डेविड वाॅर्नर, मार्कस स्टोइनिस, पाकिस्तान से बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद रिजवान, तो कैरेबियाई टीम से सुनील नारायण, कार्लोस ब्रेथवेट जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

इसके अलावा बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन, अफगानिस्तान से मोहम्मद नबी और नवीन उल हक भी इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। आगामी टूर्नामेंट में इस बार कुल 6 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी।

तो वहीं टूर्नामेंट के आगामी सीजन को लेकर GT20 Canada के फाउंडर Gurmeet Singh Bhamrah ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- जीटी20 कनाडा, कनाडा में क्रिकेट खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जब शीर्ष अंतरराष्ट्रीय सितारे नियमित रूप से सर्वश्रेष्ठ घरेलू प्रतिभाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाते हैं, तो यह क्षेत्र में खेल के विकास पर स्थायी प्रभाव डालता है।

साथ ही इस टूर्नामेंट में पूरा कनाडाई टीम खेलती हुई नजर आएगी, जो जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलती हुई नजर आई थी। कनाडा टीम के कप्तान साद बिन जफर, निकोलस किर्टन और आरोन जाॅन्सन जैसे खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आएंगे, जो हाल में अपने खेल से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

আরো ताजा खबर

हार के बाद भी ड्रेसिंग रूम में डांस करते थे Shikhar Dhawan, मोहम्मद शमी ने खोला राज

Shikhar Dhawan(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अपने मजाकिया अंदाज और खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। तेज गेंदबाज...

17 किलो वजन घटाया, कश्मीर में की ट्रेनिंग, जानें Sarfaraz Khan ने कैसे जीता सेलेक्टर्स का भरोसा

Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X) दाएं हाथ के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का चयन हाल में ही श्रीलंका दौरे पर चोटिल हुए साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के रिप्लेसमेंट...

BCCI ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के निर्माण में जय शाह का बड़ा योगदान, देवाजीत सैकिया और लक्ष्मण ने बांधे तारीफों के पुल

Devajit Saikia and VVS Laxman Credit Jay Shah for Driving BCCI’s Centre of Excellence Project (image via X) बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण...

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच क्यों नहीं बने VVS लक्ष्मण? खुद किया बड़ा खुलासा

VVS Laxman (Image credit Twitter – X) राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी VVS लक्ष्मण को मिल सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब...