Skip to main content

ताजा खबर

GT vs MI Head to Head Record: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

GT vs MI Head to Head Record गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

MI vs GT (Photo Source: BCCI)

आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। दोनों ही टीम ने इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और उसके बदौलत ही वो टॉप-4 में पहुंचने में कामयाब रहे। इस बीच हम आपको बताएंगे कि आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का हेड टू हेड स्क्वॉड कैसा रहा है।

GT vs MI Head to Head Record: गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड रिकॉर्ड

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें 7 बार आमने सामने हुई हैं। उन 7 मैचों में से 5 मुकाबले में गुजरात टाइटंस को जीत मिली है। वहीं दो मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी है। ऐसे में इन आंकड़ों को देखकर यह कहा जा सकता है कि, अब तक यहां पर साफ तौर पर गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी है।

आखिरी बार दोनों ही टीमें इसी सीजन 2025 में आमने सामने हुई थीं, जहां गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया था। उस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई थी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

मैच 07
गुजरात टाइटंस 05
मुंबई इंडियंस 02
टाई 00
नो रिजल्ट 00

GT vs MI: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस (MI) का फुल स्क्वाॅड

हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बाउल्ट, कर्ण शर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कृष्णन श्रीजीत, मिचेल सेंटनर , राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, लिज़ाद विलियम्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर

गुजरात टाइटंस (GT) का फुल स्क्वॉड

राशिद खान, शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया

আরো ताजा खबर

SM Trends: 22 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

(Image Credit- Twitter X)मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा, साउथ जोन के नेशनल सेलेक्टर बन सकते हैं। इसको लेकर पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर...

AUS vs SA 2nd ODI: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 84 रनों से हराया, लुंगी एंगीडी ने गेंद से बरपाया कहर 

Australia vs South Africa, 2nd ODI (Image Credit- Twitter X)Australia vs South Africa, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला...

22 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X)1. प्रज्ञान ओझा को बीसीसीआई पुरुष चयन पैनल में शामिल किए जाने की संभावना बीसीसीआई ने पुरुष और महिला चयन समितियों में पदों के लिए...

Women’s World Cup 2025: बेंगलुरु में नहीं खेला जाएगा कोई मैच, BCCI ने जारी किया नया शेड्यूल

Chinnaswamy Stadium (image via getty images)बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम ने 2025 के आईसीसी महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी का अधिकार खो दिया है। टूर्नामेंट के पहले मैच...