Skip to main content

ताजा खबर

GT SWOT Analysis: आईपीएल 2025 में गुजरात फ्रेंचाइजी की क्या होगी सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, जाने इन सब चीजों के बारे में यहां

Gujarat Titans (Photo Source: IPL Official Website)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। गुजरात टाइटंस ने भी कई बेहतरीन खिलाड़ियों पर बोली लगाई है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और टीम इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई थी। गुजरात टाइटंस ने इस नीलामी में जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, आर साई किशोर, ईशान शर्मा, अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा सहित कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

अब 2025 सीजन की ट्रॉफी को भी टीम जरूर जीतना चाहेगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं गुजरात टाइटंस के SWOT विश्लेषण के बारे में।

ताकत (Strength)

गुजरात टाइटंस का गेंदबाजी लाइनअप आगामी सीजन में काफी मजबूत दिख रहा है। टीम ने राशिद खान को आगामी सीजन से पहले रिटेन किया था जबकि इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कगिसो रबाडा तेज गेंदबाजी लाइनअप को मजबूती देंगे। मोहम्मद सिराज इस समय काफी अच्छे फ़ॉर्म से गुजर रहे हैं और आगामी सीजन में उन्हें धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

कमजोरी (Weakness)

गुजरात टाइटंस के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने टीम में कई ऑलराउंडर को शामिल किया है लेकिन उनके पास टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने वाले बहुत ही कम खिलाड़ी हैं। गुजरात टाइटंस टीम की ओर से जोस बटलर और शुभमन गिल को ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा जबकि साई सुदर्शन नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि इसके बाद सवाल यही उठता है कि नंबर चार और नंबर पांच पर कौन बल्लेबाजी करेंगे।

टीम में वाशिंगटन सुंदर भी है और ग्लेन फिलिप्स भी साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को भी खरीदा है। टीम के पास कई युवा बल्लेबाज भी है जिन्हें आगामी सीजन में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। हालांकि आगामी सीजन में टीम की बल्लेबाजी का दबाव साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर पर काफी ज्यादा होगा।

अवसर (Opportunity)

युवा खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वाशिंगटन सुंदर ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और आगामी आईपीएल सीजन में भी उन्हें काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। गुजरात टीम के लिए सबसे सकारात्मक बात यह है कि उन्होंने कई ऑलराउंडर को स्क्वॉड में शामिल किया है।

खतरा (Threats)

टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा है उनके ऑलराउंडर का प्रदर्शन। अगर शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन का प्रदर्शन आगामी सीजन में खराब रहता है तो गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 की अंक तालिका में निचले स्थान पर देखा जा सकता है।

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड

राशिद खान, शुभमन गिल, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान,
राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, महिपाल लोमरोर,
गुरनूर ब्रार, अरशद खान, करीम जनत, जयंत यादव, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, मानव सुधार, अनुज रावत,
कुलवंत खेजरोलिया

 

আরো ताजा खबर

‘बस अब हो गया’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हुए 36 वर्षीय मोहम्मद शमी 

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर 2026 को अपने 13 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट करियर का...

NZ vs IND 2nd ODI: भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला...

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...