Skip to main content

ताजा खबर

“Gohit” सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के बैटिंग अप्रोच के लिए सुझाया नया नाम

“Gohit” सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के बैटिंग अप्रोच के लिए सुझाया नया नाम

Rohit Sharma & Sunil Gavaskar (Photo Source: X/Getty Images)

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की। सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला गया था, बारिश के चलते दो दिनों का खेल बिना एक भी गेंदें फेंके रद्द कर दिया गया था। चौथे दिन टीम इंडिया ने अटैकिंग अप्रोच अपनाते हुए धुआंधार बल्लेबाजी की, जिससे मैच का रिजल्ट निकल पाया।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया कि टेस्ट क्रिकेट में भारत के बैटिंग अप्रोच को ‘Bazball’ या कोई और बॉल की जगह नया नाम देना चाहिए। टीम के प्रदर्शन को देखते हुए गावस्कर ने कहा कि इस तरह के अप्रोच को “Gohit” कहा जाना चाहिए।

मैं कप्तान के पहले नाम, रोहित का उपयोग करने का सुझाव दूंगा- सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने Sportstar में अपने कॉलम में लिखा,

“इस-बॉल या उस-बॉल शब्दों का उपयोग करने के बजाय, मैं कप्तान के पहले नाम, रोहित का उपयोग करने का सुझाव दूंगा, और इसे “Gohit” अप्रोच कहूंगा। उम्मीद है कि, बुद्धिमान लोग इसे “Bazball” के बाद आलसी विकल्प के बजाय इसके लिए एक ट्रेंडी नाम के साथ आएंगे। एक अखबार ने भारतीय बल्लेबाजी को “Bossball” कहा क्योंकि टीम के कप्तान या “Boss”, रोहित ने रास्ता दिखाया था, वहीं ओल्ड पावर्स में से कुछ ने भारतीय कोच गौतम गंभीर के नाम पर इसे “Gamball” कहा था।”

“Baz” न्यूजीलैंड के उनके कोच ब्रेंडन मैकुलम का निकनेम है- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खेलने के स्टाइल को ‘Bazball’ नाम दिए जाने के पीछे के तर्क को भी समझाया, उन्होंने कहा कि बाज टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम का निकनेम है, जो अपने खेल के दिनों में भी टेस्ट क्रिकेट में अटैकिंग स्टाइल रखते थे।

“इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाजी रवैये के लिए “Bazball” शब्द गढ़े जाने के बाद इस भारतीय बैटिंग अप्रोच को यह-गेंद और वह-गेंद कहा गया। इसे ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि “Baz” न्यूजीलैंड के उनके कोच ब्रेंडन मैकुलम का निकनेम है, जिन्होंने ठीक उसी तरह बल्लेबाजी की, जैसी उनकी टीम कर रही है।”

আরো ताजा खबर

19 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs IND, 3rd ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बैटिंग का फैसला किया, नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर...

ENG vs IND, 3rd ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बैटिंग का फैसला किया, नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ENG vs IND, 3rd ODI: ENG opted to bat first (image via JioHotstar) लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे मैच में, इंग्लैंड के कप्तान हैरी...

SM Trends: 19 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने 2026 मेजर लीग क्रिकेट का खिताब जीता। उन्होंने ओकलैंड-अलामेडा काउंटी कोलिजीयम में खेले गए चैंपियनशिप फाइनल में वॉशिंगटन फ्रीडम...

जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तानी चीफ सेलेक्टर आकिब जावेद को घेरा, कोचिंग कार्यकाल पर ‘झूठ’ बोलने का लगाया आरोप

Jason Gillespie hits out at selector Aaqib Javed for alleged lies over his PAK coaching tenure (image via X) पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...