Skip to main content

ताजा खबर

“GOAT of IPL” सुनील नरेन ने जड़ा करियर का पहला IPL शतक तो फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

Sunil Narine (Photo Source X/Twitter)

IPL 2024 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो फिलहाल अभी तक गलत साबित होता हुआ नजर आ रहा है। कोलकाता के तरफ से सुनील नरेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

सुनील नरेन ने इस मैच में 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। अपनी इस शतकीय पारी के दौरान सुनील नरेन ने 11 चौके और छह छक्के लगाए। हालांकि इस मैच में नरेन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वो रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे लेकिन एक बार सेट होने के बाद उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी और अपना शतक पूरा किया।

नरेन इस मैच में 109 रन बनाकर आउट हुए, उनके अलावा इस मैच में KKR का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। हालांकि अंत के ओवर्स में रिंकू सिंह ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और उसी पारी के बदौलत कोलकाता की टीम 20 ओवर में 223 रन बना सकी। नरेन के बाद अंगकृश रघुवंशी (30) केकेआर के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेजबाज थे।

वहीं अगर राजस्थान की गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। आवेश खान ने 35 रन देकर दो बल्लेबाजों को चलता किया, वहीं कुलदीप सेन ने 46 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।

अब देखना ये दिलचस्प होगा कि राजस्थान रॉयल्स की टीम केकेआर द्वारा सेट किए गए इस लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं। आपको बता दें कि ये दोनों टीमें इस वक्त पॉइंट्स टेबल की टॉप 2 टीमें हैं।

सुनील नरेन के शतक पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

King of Indian Cinema standing & clapping for the Hundred of Sunil Narine ⭐ pic.twitter.com/sqZdrLenf9

— Johns. (@CricCrazyJohns) April 16, 2024

Well played, Sunil Narine 👏 pic.twitter.com/YtKfyA6ffh

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 16, 2024

Sunil Narine scores his first-ever century in T20 format🔥

📸: Jio Cinema pic.twitter.com/tZ9J79UP05

— CricTracker (@Cricketracker) April 16, 2024

Andre Russell hugged Sunil Narine after his century. 💥 pic.twitter.com/HFL5ZGa3cl

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 16, 2024

Eden gardens is witnessing sunil narine or brian lara ?

— Deepesh Kumar (@Deepesh38458556) April 16, 2024

SUNIL NARINE IS JUST TOO GOOD MAYN

— akaz (@iamakaz) April 16, 2024

Respect!!! Sunil Narine you are the goat of IPL! #KKRvsRR

— StarcKKR💜💛 (@StarcKKR) April 16, 2024

“Absolute GOAT status confirmed for Sunil Narine as he smashes a 💯 for KKR! What a legend! 🐐🔥 #SunilNarine #KKR #Century” pic.twitter.com/a9qFWlYJwL

— Hemant ( Sports Active ) (@hemantbhavsar86) April 16, 2024

Gautam Gambhir hugs Sunil Narine during the Time-Out for Narine’s brilliant Hundred.🤗💜#SunilNarine #GautamGambhir #KKRvRR #KKRvsRR #IPL #IPL2024 pic.twitter.com/XhICAhOTtW

— The Cricket TV (@thecrickettvX) April 16, 2024

Oh to be Sunil Narine. Opposition batters show you respect and rarely go after you. And you open the batting and go after every single one of them. A real MVP 🙌🏼 #KKRvRR #IPL2024 pic.twitter.com/UmFQedmyK3

— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 16, 2024

আরো ताजा खबर

MS Dhoni का आईपीएल करियर समाप्त हुआ?, वसीम अकरम ने माही के भविष्य पर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni (Pic Source-X)IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है। 18 मई को बेंगलुरु में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सीएसके को...

टी20 वर्ल्ड कप टीम में नाम आते ही शिवम दुबे के बल्ले में लगी जंग, आंकड़े दे रहे हैं गवाही

Shivam Dube (Photo Source: IPL Official Website)IPL 2024 की जब शुरुआत हुई तब शिवम दुबे ने अपने बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया कि उसको देखते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप...

IPL 2024: ग्लेन मैक्सवेल अकेले अपने दम पर RCB को नॉकआउट मैच जिता सकता है: वसीम अकरम ने की बड़ी भविष्यवाणी

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter X)पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्लेन मैक्सवेल...

IPL 2024: RCB ने टूर्नामेंट में धमाकेदार वापसी कर प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह, स्मृति मंधाना ने पुरुष टीम की जमकर प्रशंसा की

Smriti Mandhana and RCB Team (Pic Source-X)इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी अच्छी वापसी की और इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई। बता दें,...