
Gujrat Giants (Image Credit- Twitter/X)
महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीज़न से पूर्व, आज, 27 नवंबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में डब्लूपीएल का मेगा-ऑक्शन आयोजित किया गया है। 277 उभरती प्रतिभाएँ तथा दिग्गज खिलाड़ियों पर सभी खेमे बोली लगाते हुए अपनी टीम को आने वाले डब्लूपीएल संस्करण से पूर्व और भी सुदृढ़ करने का प्रयास किया।
इस मेगा-ऑक्शन में, गुजरात जायंट्स कुछ नए चेहरों को टीम में शामिल करते हुए प्रतियोगिता में विजयी होने का प्रयास अवश्य करेगी। डब्लूपीएल के तीसरे संस्करण में एलिमिनेटर मुकाबले तक पहुँचने के बाद, गुजरात को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण उनका यह खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।
परन्तु, दिल्ली में आयोजित डब्लूपीएल मेगा-ऑक्शन 2026 अब तक गुजरात के लिए अच्छा रहा है, जहाँ उन्होंने कई अनुभवी तथा होनहार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया है। इसमें, न्यूज़ीलैंड की स्टार ऑलराउंडर और टी-20 विश्व कप विजयी कप्तान सोफी डिवाइन (2 करोड़) सहित भारतीय तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह ठाकुर (60 लाख) को भी गुजरात का हिस्सा बनाया।
गुजरात जायंट्स स्क्वाड 2026, रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट, रोल और प्राइस डिटेल्स:
एशले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह, भारती फुलमाली, तितास साधु, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम्बर्ली गार्थ, यास्तिका भाटिया, शिवानी सिंह, डेनिएल व्याट-होज, राजेश्वरी गायकवाड़, आयुषी सोनी
गुजरात जायंट्स रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट:
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | मूल्य |
| एशले गार्डनर | ऑल-राउंडर | 3.5 करोड़ |
| बेथ मूनी | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ | 2.5 करोड़ |
गुजरात जायंट्स टीम 2026 प्लेयर्स लिस्ट:
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | मूल्य |
| एशले गार्डनर | ऑल-राउंडर | 3.5 करोड़ |
| बेथ मूनी | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ | 2.5 करोड़ |
| सोफी डिवाइन | ऑल-राउंडर | 2 करोड़ |
| रेणुका सिंह | गेंदबाज़ | 60 लाख |
| भारती फुलमाली | बल्लेबाज़ | 70 लाख |
| तितास साधु | गेंदबाज़ | 30 लाख |
| काशवी गौतम | ऑल-राउंडर | 65 लाख |
| कनिका आहूजा | ऑल-राउंडर | 30 लाख |
| तनुजा कंवर | ऑल-राउंडर | 45 लाख |
| जॉर्जिया वेयरहम | ऑल-राउंडर | 1 करोड़ |
| अनुष्का शर्मा | ऑल-राउंडर | 45 लाख |
| हैप्पी कुमारी | गेंदबाज़ | 10 लाख |
| किम्बर्ली गार्थ | ऑल-राउंडर | 50 लाख |
| यास्तिका भाटिया | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ | 50 लाख |
| शिवानी सिंह | विकेटकीपर-बल्लेबाज़ | 10 लाख |
| डेनिएल व्याट-होज | बल्लेबाज़ | 50 लाख |
| राजेश्वरी गायकवाड़ | गेंदबाज़ | 40 लाख |
| आयुषी सोनी | ऑल-राउंडर | 30 लाख |
मेगा ऑक्शन के बाद गुजरात जायंट्स के पास रिमेनिंग पर्स वैल्यू: 15 लाख रुपये
वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर
IPL में अनसोल्ड होने या रिटेन न किए जाने के बाद रिटायर हुए ये 5 बड़े खिलाड़ी
AUS vs ENG 2nd Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाई बढ़त – स्टंप्स तक स्कोर 378/6, इंग्लैंड से 44 रन आगे
IPL 2026 Auction: आकिब नबी पर ये 3 टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली, हैदराबाद रेस में सबसे आगे

