
Gautam Gambhir And Morne Morkel (Image Credit- Instagram)
जब से Gautam Gambhir टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से उनको लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही है। इन सब में सबसे ज्यादा खबरें कोचिंग स्टाफ से जुड़ी मांग को लेकर आ रही है, इसी कड़ी में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक अब BCCI के सामने गेंदबाजी कोच के लिए एक नया नाम सामने रखा है।
अपने साथी को बल्लेबाजी कोच बनाएंगे Gautam Gambhir
जी हां, Gautam Gambhir की सबसे पहली मांग बल्लेबाजी कोच को लेकर थी, जिसके तहत गंभीर चाहते थे कि Abhishek Nayar टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच बने और बोर्ड शायद इसके लिए राजी भी हो गया है। दूसरी ओर फिर खबर सामने आई कि गेंदबाजी कोच के तौर पर गंभीर ने विनय कुमार का नाम सामने रखा था, लेकिन बोर्ड विनय को कोच बनाने के हक में नहीं है और फिर जहीर खान के अलावा बालाजी का नाम भी सामने आया था इस पद के लिए।
Gautam Gambhir की डिमांड ही खत्म नहीं हो रही भाई
*अब Gautam Gambhir ने गेंदबाजी कोच के लिए नया नाम रखा है सामने।
*रिपोर्ट्स के तहत गंभीर गेंदबाजी कोच के तौर पर Morne Morkel को चाहते हैं।
*Morkel ने LSG में किया है गंभीर के साथ काम, बोर्ड नहीं है विदेश कोच के पक्ष में।
*अफ्रीका टीम से इस खिलाड़ी ने खेले 86 टेस्ट, 117 वनडे, 44 T20I मुकाबले।
कोच बनने के बाद ये पोस्ट शेयर किया था Gautam Gambhir ने
View this post on Instagram
A post shared by Gautam Gambhir (@gautamgambhir55)
टीम इंडिया के साथ कब जुड़ेंगे गौतम गंभीर?
जल्द ही टीम इंडिया श्रीलंका का दौरा करने जा रही है, जहां इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच टी20 के अलावा वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। साथ ही इसी दौरे का शेड्यूल भी सामने आ गया है और इसी दौरे से गौतम गंभीर बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे। दूसरी खबर ये भी है कि, इस दौरे पर विराट-रोहित और बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
कुछ इस प्रकार है श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
2 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
‘पाकिस्तान को T20 WC से बाहर करे ICC’: ‘बॉयकॉट’ फैसले के बाद भारत के पूर्व खिलाड़ी की विस्फोटक टिप्पणी
T20 WC 2026: पाकिस्तान द्वारा भारत मैच को बॉयकॉट करने के बाद ICC ने आधिकारिक बयान किया जारी
WPL 2026: यूपी वाॅरियर्स को 5 विकेट से हराकर, दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर में बनाई जगह

