Skip to main content

ताजा खबर

Gautam Gambhir को बतौर Head Coach इस चीज में मिलने वाला है फ्री-हैंड! इन लोगों को होगी परेशानी

Gautam Gambhir को बतौर Head Coach इस चीज में मिलने वाला है फ्री-हैंड इन लोगों को होगी परेशानी

Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के नेक्स्ट हेड कोच (India’s Head Coach) का ऐलान कुछ ही दिनों में होने वाला है। इस बात की पूरी संभावना है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ही भारत के अगले हेड कोच होने वाले हैं।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी ने खुद ही इस बात की घोषणा की थी कि नया हेड कोच श्रीलंका दौरे पर टीम के साथ जुड़ेगा। बता दें कि, श्रीलंका दौरे में तीन मैचों की टी20 सीरीज 27 जुलाई से 30 जुलाई तक खेली जाएगी। जिसके बाद फिर 2 अगस्त से 7 अगस्त तक वनडे सीरीज खेली जाएगी।

गौतम गंभीर को मिलने वाला है फ्री-हैंड!

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और वर्ल्ड कप विजेता गौतम गंभीर को लेकर खबर आ रही है कि बीसीसीआई उन्हें फ्री-हैंड देने वाला है। यानी वह गौतम गंभीर के किसी भी फैसले के विरुद्ध नहीं जाएंगे और उन्हें खुद से डिसिशन लेने देंगे। आइए जानें क्या है वह खबर जो एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के हवाले से आई है-

बीसीसीआई गौतम गंभीर को कोचिंग स्टाफ चुनने की खुली छूट देगी। यह स्पष्ट नहीं है कि कोई बैटिंग कोच होगा या नहीं क्योंकि गंभीर खुद एक सफल ओपनर थे। 

यह खबर अगर सच है तो आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े बदलाव होने वाले हैं। गंभीर खुद ही टीम इंडिया के लिए कोचिंग स्टाफ चुनेंगे, ऐसे में कोई भी पैरवी नहीं चलने वाली है।

फिलहाल विक्रम राठोर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच हैं। वहीं, खबर के मुताबिक उन्हें भी कोचिंग पद से हाथ धोना पड़ेगा। जाहीर सी बात है कि Gautam Gambhir की कोचिंग सभी से अलग है। उनके मेंटरशिप में IPL टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जैसा की हमने देखा कि उनके ही मेंटरशिप में KKR ने इस सीजन में जीत हासिल कर ट्रॉफी उठाई थी।

गौतम गंभीर एक सख्त कोच हैं और वह कभी भी खिलाड़ियों में भेदभाव नहीं करते हैं। अब देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया में वह किस तरह का Impact डाल सकते हैं।

আরো ताजा खबर

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...

वर्ल्ड कप आपको सिखाता है कि मेंटल स्ट्रेंथ कितनी जरुरी है: अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इस...