Skip to main content

ताजा खबर

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर टी20 वर्ल्ड कप की थीम में बप्पा की मूर्ति ने जीता दिल, देखें वीडियो

Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी पर टी20 वर्ल्ड कप की थीम में बप्पा की मूर्ति ने जीता दिल, देखें वीडियो

T20I World Cup theme during Ganesh Chaturthi (Source X)

Ganpati Bappa Idol with T20I World Cup theme, see pics and Video: कप्तान रोहित शर्मा और उनकी टीम ने सालों बाद भारत को आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियन का खिताब जीता था। इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल था। जब भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी लेकर देश वापस आए थे तो मुंबई में उनकी बस भव्य यात्रा निकली थी और लोगों ने पूरे धूम धाम से इस जीत का जश्न मनाया था।

टी20 वर्ल्ड कप थीम में बन रही गणपती बप्पा की मूर्ति 

अब एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का जश्न हमें गणेश चतुर्थी में देखने को मिलेगा। इस साल गणेश चतुर्थी पर क्रिएटिविटी का एक अलग ही स्तर देखने को मिल रहा है, क्योंकि गणेश जी की मूर्तियाँ अलग-अलग थीम पर बनाई जा रही हैं। इसी में एक थीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का है।

Video: T20I World Cup theme during Ganesh Chaturthi, see pics

टीम इंडिया को ट्रिब्यूट देने के लिए, भक्तों ने गणेश जी की एक खास मूर्ति तैयार की है जिसमें बप्पा टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ पधार रहे हैं। मूर्ति में बप्पा ने हाथ में झंडा लिया हुआ है तो वहीं मूषक राज अपने सर पर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर आ रहे हैं।

Video: Ganpati Bappa Idol with T20I World Cup theme

कब है गणेश चतुर्थी 2024?

विनायक चतुर्थी का त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। यह विनायक उत्सव 10 दिनों तक मनाया जाता है। उदया तिथि के अनुसार शनिवार 7 सितंबर से गणेश उत्सव शुरू होगा। इस दिन विनायक की मूर्ति स्थापित की जाती है।

गणेश मूर्ति स्थापना या स्थापना का समय:

मूर्ति पूजा का शुभ समय: गणेश चतुर्थी 7 सितंबर को सुबह मनाई जानी चाहिए। इसके अलावा, देव पूजा का शुभ समय सुबह 11.04 बजे से दोपहर 1.34 बजे तक है। विनायक की मूर्ति की पूजा करने के लिए भक्तों के पास कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...