Skip to main content

ताजा खबर

Gambhir vs Rohit: उपकप्तान के चुनने को लेकर चली तीन घंटे मीटिंग, पंत और सैमसन को लेकर भी हुई बहस

Gambhir vs Rohit: उपकप्तान के चुनने को लेकर चली तीन घंटे मीटिंग, पंत और सैमसन को लेकर भी हुई बहस
Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: X)ICC Champions Trophy 2025 के लिए टीम कई दिनों पहले लगभग तैयार हो चुकी थी। यहां तक कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से इस बात की घोषणा की गई थी कि टीम सिलेक्शन के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर को साढ़े 12 बजे होगी, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस को शुरू होने में ढाई घंटे लग गए। करीब तीन बजे कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए और टीम का ऐलान किया।

इस बीच फैंस यह जानना चाहते थे कि क्यों स्क्वॉड का ऐलान होने में इतनी देरी क्यों हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए अब इस बात का पता चला है कि, मीटिंग इतनी लंबी क्यों चली। शुभमन गिल को उपकप्तान बनाने और ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर शामिल करने के लिए ढाई घंटे मीटिंग चली। सिर्फ इन्हीं दो फैसलों को लेकर बीसीसीआई की मीटिंग लंबी चली और देर से टीम का ऐलान हुआ।

Gautam Gambhir और Rohit Sharma के बीच सब कुछ ठीक नहीं है

दैनिक जागरण की रिपोर्ट की मानें तो प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए कप्तान और सिलेक्टर देर से इसलिए आए, क्योंकि उपकप्तान और पंत को लेकर काफी चर्चा हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर चाहते थे कि हार्दिक पांड्या उपकप्तान बनें, जो कि वर्ल्ड कप 2023 में उपकप्तान थे। यहां तक कि उनके बाद उपकप्तानी संभालने वाले केएल राहुल को भी ये जिम्मेदारी नहीं दी गई। इसके अलावा इस चीज को लेकर भी बहस हुई कि टीम में बतौर विकेटकीपर कौन होगा।

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर चाहते थे कि पिछले साल टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगाने वाले और वनडे में अच्छा औसत रखने वाले संजू सैमसन टीम का हिस्सा बनें, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और सेलेक्शन कमिटी ने ऋषभ पंत को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज उपयोगी माना। यही कारण था कि सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली।

उधर, हार्दिक पांड्या लीडरशिप ग्रुप से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं, जो कि वर्ल्ड कप 2023 तक टीम के उपकप्तान थे। यहां तक कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वे उपकप्तान थे, लेकिन इसके बाद टी20 टीम से रोहित ने रिटायरमेंट लिया तो सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंप दी गई, जबकि वनडे टीम की उपकप्तानी भी हार्दिक से छीन ली गई।

আরো ताजा खबर

एस श्रीसंत को बड़ी राहत, केरल क्रिकेट संघ ने हटाया तीन साल का बैन

Sreesanth (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को बड़ी राहत मिली है। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने उन पर लगाया गया तीन साल का बैन...

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने की रेस में कूदीं 7 फ्रेंचाइजी, KKR और RR सबसे आगे!

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter/X) इंडियन प्रीमियर लीग की अटकलों का दौर जल्दी शुरू हो गया है और यह मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के इर्द-गिर्द घूम रहा है।...

IPL में अंपायरों को मिलती है मोटी रकम, पूर्व अंपायर अनिल चौधरी ने किया कमाई का बड़ा खुलासा!

How Much Do Umpires Get Paid For IPL Games? (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग अपनी जबरदस्त आर्थिक ताकत के लिए दुनिया भर में मशहूर है, क्योंकि यह बड़े-बड़े क्रिकेटरों...

SM Trends: 1 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच आज 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। पहला मैच चेस्टर ले स्ट्रीट...