Skip to main content

ताजा खबर

Gambhir की वजह से खत्म हो सकता है इस 27 साल के प्लेयर का करियर, रिव्यू मीटिंग में लगाए बातें लीक करने का आरोप

Gambhir की वजह से खत्म हो सकता है इस 27 साल के प्लेयर का करियर, रिव्यू मीटिंग में लगाए बातें लीक करने का आरोप
Gautam Gambhir (Photo Source: Getty Images)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में टीम इंडिया का अभियान विवादों से भरा रहा। ड्रेसिंग रूम की बातचीत मीडिया में लीक हो गई थी, हेड कोच गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसके खिलाफ बात की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे मुकाबले में टीम की हार के बाद उन्होंने खिलाड़ियों की सभी के सामने आलोचना की और उन्हें धमकी दी थी।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे उनके निर्देशों का पालन करें अन्यथा टीम से बाहर बैठ जाएं। गंभीर ने मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में लापरवाह शॉट खेलने के लिए ऋषभ पंत की भी आलोचना की और हार के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। जब यह बातें मीडिया के जरिए सामने आई तो ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व खिलाड़ियों ने मेहमान टीम का मजाक उड़ाया।

इसको लेकर जब गंभीर से एक पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बारे में पूछा तो उन्होंने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा लेकिन बातचीत को बंद दरवाजों के पीछे रखने की जरूरत के बारे में बात की। गंभीर के इस बयान के बाद क्रिकेट के गलियारों में टीम इंडिया के विभीषण की बातें होने लगी, अंदाजा लगाया जा रहा था कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जो ये सब बातें लीक कर रहा है।

Gautam Gambhir ने सरफराज खान पर लगाए गंभीर आरोप

मगर अब एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग के दौरान गौतम गंभीर ने उस खिलाड़ी के नाम से पर्दा उठा दिया है। न्यूज24 की रिपोर्ट की माने तो यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि मुंबई के सरफराज खान है। हालांकि, इस रिपोर्ट पर अभी तक गंभीर या सरफराज की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर ने मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की रिव्यू मीटिंग के दौरान सरफराज के खिलाफ आरोप लगाए। उसमें आगे यह भी कहा गया है कि गंभीर ने BCCI के हितधारकों से कहा कि बॉक्सिंग-डे टेस्ट में हार के बाद ड्रेसिंग रूम में उनके गुस्से के बारे में जानकारी सरफराज ने ही मीडिया को लीक की थी। रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के हितधारक सरफराज से खुश नहीं हैं और जब तक गंभीर टीम के मुख्य कोच हैं, तब तक इस खिलाड़ी के भारत के लिए खेलने की संभावना नहीं है।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा के इस जैस्चर ने जीता फैंस का दिल, बॉडीगार्ड से किया फैन का बचाव, देखें वायरल वीडियो 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल...

महिला क्रिकेटर्स की प्रेग्नेंसी के बाद क्रिकेट में वापसी पर ICC ने उठाया बड़ा कदम, जारी की 6 चरणों वाली गाइडलाइंस

female cricketers (Image credit Twitter – X) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला क्रिकेटरों के लिए एक नई पहल शुरू की है। आईसीसी ने ‘रिटर्न टू प्ले पोस्ट-प्रेग्नेंसी गाइडलाइंस’ जारी...

महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर संजू सैमसन की बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- ‘स्टैंडर्ड काफी ऊंचे….’

Sanju Samson India’s 2025 Women’s World Cup (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने 2025 महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत को याद...

क्या वनडे टीम से कट गया है रवींद्र जडेजा का पत्ता? आकाश चोपड़ा ने कह डाली ये बड़ी बात

IND vs AFG: Ravindra Jadeja (image via getty) इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। लेकिन...