
Frank Nsubuga (Pic Source X)
टी20 वर्ल्ड कप में फ्रैंक एनसुबुगा ने डाला बेहतरीन स्पैल: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का नौवां मैच ग्रुप सी में गुयाना में पापुआ न्यू गिनी और युगांडा के बीच खेला गया। इस मैच में युगांडा की टीम ने 3 विकेट से जीत हासिल की लेकिन दोनों टीमों की ओर से बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली।
पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में सिर्फ 77 रन बनाए, जबकि युगांडा ने 18.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में युगांडा के लिए अपनी शानदार गेंदबाजी से 43 साल के बाएं हाथ के स्पिनर फ्रैंक एनसुबुगा ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।
Frank Nsubuga ने world cup का सर्वश्रेष्ठ Economical स्पैल डाला
इस विश्व कप में युगांडा टीम का हिस्सा रहे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी फ्रैंक एनसुबुगा ने अब टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे किफायती 4 ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में एनसुबुगा ने 4 ओवर में 4 रन दिए और 2 विकेट भी लिए। एनसुबुगा से पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के नाम था, जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 4 ओवर में 4 विकेट और 7 रन दिए थे।
टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे अच्छा स्पैल (4 ओवर) फेंकने वाले गेंदबाज –
फ्रैंक एनसुबुगा – 4 रन में 2 विकेट (बनाम पापुआ न्यू गिनी, 2024)
एनरिक नॉर्खिया – 7 रन में 4 विकेट (बनाम श्रीलंका, 2024)
अजंता मेंडिस – 8 रन में 6 विकेट (बनाम जिम्बाब्वे, 2012)
महमूदुल्लाह – 8 में 1 रन विकेट (बनाम अफगानिस्तान, 2014)
वानिंदु हसरंगा – 8 रन देकर 3 विकेट (बनाम यूएई, 2022)
इस मैच में युगांडा के लिए रियाजत अली शाह के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका, उन्होंने 33 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट 58.92 रन ही रहा। इस मैच में अल्पेश ने आठ रन, दिनेश ने शून्य रन, जुमा मियागी ने 13 रन, केनेथ ने नाबाद सात रन बनाए। ब्रायन बिना खाता खोले नाबाद रहे। पापुआ न्यू गिनी के लिए अली नाओ और नॉर्मन वानुआ ने दो-दो विकेट लिए। जबकि चाड सोपर और असद वाला ने एक-एक विकेट लिया।
28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट
WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें
“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

