Skip to main content

ताजा खबर

F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्ट्री ने भी उठाया बॉक्सिंग डे टेस्ट का लुफ्त, Buggy कैमरा को भी किया ड्राइव, देखें वीडियो

F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्ट्री ने भी उठाया बॉक्सिंग डे टेस्ट का लुफ्त Buggy कैमरा को भी किया ड्राइव देखें वीडियो

Oscar Piastri (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चौथे टेस्ट के खेल का तीसरा दिन समाप्त हो चुका है। तीसरे दिन के खेल के समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए हैं।

टीम इंडिया अभी भी 116 रन से पीछे है। इस मैच में टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 105* रन बनाए। यह उनका अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पहला शतक है। अपनी इस पारी के दौरान युवा खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

बता दें कि, बॉक्सिंग डे टेस्ट को देखने के लिए कुल 78000 दर्शक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आए थे। इनमें से एक प्रसिद्ध F1 ड्राइवर ऑस्कर पियास्ट्री भी थे। उन्होंने खेल के चौथे दिन क्रिकेट का काफी लुफ्त उठाया। ऑस्कर पियास्ट्री पांचवे ऑस्ट्रेलियाई है जिन्होंने F1 ग्रैंड प्रिक्स को जीता है। ऑस्कर पियास्ट्री मैक्लारेन के ड्राइवर है।

फॉक्स क्रिकेट के मुताबिक ऑस्कर पियास्ट्री ने कहा कि, ‘जब भी मैं ड्राइव कर रहा होता हूं तो मैं हमेशा यह सोचता हूं कि मैं ऑस्ट्रेलिया की ओर से भाग ले रहा हूं। यह सच में जबरदस्त मौका है और अगले साल हमारे साथ एक और ऑस्ट्रेलियाई Jack Doohan भी होंगे। ब्रिटिश टीम में होना हमेशा ही गर्व की बात होती है और जब एशेज होता है तो हम सब इसको लेकर काफी बातचीत करते हैं।’

यह रही वीडियो:

इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा वाशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच आठवें विकेट के लिए 127 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई जिसकी वजह से टीम इंडिया ने मैच में वापसी कर ली है।

खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि खेल के चौथे दिन कौनसी टीम किस पर दबाव बनाती है?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...