Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] Scott Kuggeleijn ने जारी ILT20 टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज और सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी का नाम बताया

Scott Kuggeleijn (Image Credit- Twitter X)

इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) का जारी तीसरा रोमांचक सीजन इस समय में यूएई में खेला जा रहा है। तो वहीं, जारी टूर्नामेंट में दुबई कैपिटल्स (Dubai Capitals) टीम के लिए खेलने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेटर Scott Kuggeleijn ने बड़ा बयान दिया है।

खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज और सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का नाम बताया है। बता दें कि दुबई कैपिटल्स के साथ यह खिलाड़ी का दूसरा सीजन था। जब पिछले सीजन टीम टूर्नामेंट की उपविजेता रही थी, तो उस टीम का Scott Kuggeleijn हिस्सा थे।

Scott Kuggeleijn ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही जारी ILT20 2025 के मीडिया पार्टनर क्रिकट्रैकर के साथ स्पेशल इंटरव्यू में, खिलाड़ी ने विभिन्न तरह के खेल की बातों के बीच टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज और सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाड़ी का चयन किया है। जब उनसे टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा-

यह बहुत कठिन सवाल है। आप यूएई के उन खिलाड़ियों को शामिल कर सकते हैं जिन्हें आपने देखा है, शायद युवा प्रतिभाएं जो पहली बार सामने आ रही हैं। यह मुश्किल है। यदि मुझे स्पष्ट कहना है तो मैं बस अपनी टीम के एक व्यक्ति डेविड वाॅर्नर का नाम लूंगा। वह अभी यहां नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप उसके करियर को देखें और वह कितना अच्छा रहा है। मेरे हिसाब से वह टूर्नामेंट के बेस्ट बल्लेबाज हैं।

तो वहीं आगे जब उनसे टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली क्रिकेटर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा- पिछले साल हमारे पास हैदर अली थे जिन्होंने फिर से वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। वह एक युवा लड़का है जो वास्तव में खेल के लिए भूखा है। दूसरे पक्षों से भी कुछ लोग हैं, लेकिन मैं किसी का अनादर नहीं कर सकता। मैं फिलहाल अपनी टीम में शामिल खिलाड़ियों को लेकर चिंतित हूं।

আরো ताजा खबर

“पहली बॉल पर लप्पा नहीं मारूंगा…” युवराज सिंह ने बर्थडे पर अभिषेक शर्मा से लगवाई उठक-बैठक, मजेदार वीडियो वायरल!

Yuvraj Singh Makes Abhishek Sharma Do Sit-Ups in Hilarious Birthday Video (image via X) भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुक्रवार, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर अपने शिष्य...

सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स

Ranji Trophy (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फिटनेस को लेकर चयनकर्ता कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे...

4 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सिलेक्टर न्यूजीलैंड दौरे के लिए कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं एक रणजी मैच: रिपोर्ट्स भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत...

‘मेरी बहन लेजेंड है’ – स्मृति मंधाना के रिकॉर्डतोड़ शतक पर जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस तरह मनाया जश्न

Jemimah Rodrigues Celebrates Smriti Mandhana’s Historic, Record-Breaking Century (image via X) Jemimah Rodrigues on Smriti Mandhana: 3 सितंबर को दुबई में महिला टी20 एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ ओपनर...