Skip to main content

ताजा खबर

EXCLUSIVE: Pragyan Ojha with CricTracker: प्रज्ञान ओझा का Virat Kohli के फिटनेस पर बड़ा बयान

Pragyan Ojha Exclusive Interview with Crictracker (Source : X)

Pragyan Ojha Exclusive Interview with Crictracker: टीम इंडिया के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने 21 फरवरी 2020 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। ओझा ने टीम इंडिया के साथ अपने करियर में 24 टेस्ट में 113, 18 वनडे में 21 और 6 टी-20 में 10 विकेट लिए हैं।

संन्यास के बाद वह कमेंट्री और क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में व्यस्त हैं। फिलहाल वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीजन में मणिपाल टाइगर्स की तरफ से हरभजन सिंह के नेतृत्व में खेल रहे हैं। ‘

इसी दौरान उन्होंने CricTracker टीम को एक Exclusive इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू, धोनी के संन्यास, और ऋषभ पंत को अगला कप्तान देखने से लेकर कई बातों पर चर्चा की है। आइए देखें उनके इस इंटरव्यू में उनसे क्या सवाल पूछे गए और उन्होंने उसका क्या जवाब दिया है।

Pragyan Ojha Exclusive Interview With CricTracker

प्रश्न: मुझे आशा है कि LLC 2024 में आपके लिए सब कुछ अच्छा चल रहा है?

उत्तर: हाँ, सब कुछ ठीक चल रहा है। मुझे अपने पुराने दोस्तों और सीनियर्स के साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। मैं यहां प्रैक्टिस कर रहा हूँ, मैच खेल रहा हूँ। एक क्रिकेटर के लिए इससे बेहतर और क्या हो सकता है?

प्रश्न: भविष्य में हम आपको LLC के अलावा किसी और लीग में खेलते हुए देख सकते हैं?

उत्तर: देखिए वो तो मुझे पता नहीं। जैसा कि आप जानते हैं, मैंने अब ब्रॉडकास्टिंग शुरू कर दी है, और जब आप कभी-कभी टूर्नामेंट खेलते हैं तो आपको 100% फिट होना चाहिए। और जब आप 40 की उम्र के पास पहुँचते हैं, तो फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको इसके अनुसार योजना बनानी पड़ती है।

प्रश्न: विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट में फिटनेस के लिए एक मापदंड स्थापित किया था। क्या आपको लगता है कि उनके बाद खिलाड़ी लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में खेल सकते हैं?

उत्तर: अगर आप भारतीय टीम की बात करें, तो 15-20 साल पहले 1, 2 या 3 खिलाड़ी बहुत फिट होते थे। उसके बाद विराट कोहली आए, उन्होंने न केवल भारतीय टीम के लिए बल्कि घरेलू क्रिकेट, लोकल क्रिकेट और क्लब क्रिकेट के लिए भी एक फिटनेस कल्चर स्थापित किया। उनका प्रभाव ऐसा रहा है कि अब सभी नए खिलाड़ी फिट आ रहे हैं। उनकी फिटनेस का मापदंड अब बहुत ऊँचा हो गया है। यो-यो टेस्ट हो या पावर ट्रेनिंग, इनके वजह से फिटनेस का बेंचमार्क ऊपर जा चुका है।

प्रश्न: क्या आप मानते हैं कि फिटनेस बेंचमार्क अब 20% तक बढ़ चुके हैं?

उत्तर: हां, बिलकुल। 10 साल पहले के मानक की तुलना में अब खिलाड़ियों का फिटनेस स्तर 20% तक बढ़ गया है। उदाहरण के लिए, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, और ऋषभ पंत। ये तीनों खिलाड़ी भारत को काफी आगे ले जाएंगे।

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...