Skip to main content

ताजा खबर

EXCLUSIVE: Pragyan Ojha Interview with CricTracker: धोनी आईपीएल में कब तक खेलेंगे, भारत का अगला ऑल फॉर्मेट कप्तान कौन होगा और रविचंद्रन अश्विन जैसा दूसरा ऑफ स्पिनर कैसे मिलेगा? प्रज्ञान ओझा ने सभी पर दिया जवाब

EXCLUSIVE: Pragyan Ojha Interview with CricTracker: धोनी आईपीएल में कब तक खेलेंगे, भारत का अगला ऑल फॉर्मेट कप्तान कौन होगा और रविचंद्रन अश्विन जैसा दूसरा ऑफ स्पिनर कैसे मिलेगा? प्रज्ञान ओझा ने सभी पर दिया जवाब

Pragyan Ojha Exclusive Interview with Crictracker (Source X)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा फिलहाल मणिपाल टाइगर्स की टीम से LLC 2024 के जारी सीजन में हरभजन सिंह की कप्तानी में खेल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने CricTracker को दिए खास इंटरव्यू में टीम इंडिया से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए हैं। आइए देखें उनका Exclusive इंटरव्यू-

Video: Pragyan Ojha Exclusive Interview With CricTracker

प्रश्न: एक स्पिनर के तौर पर, क्या आपको लगता है कि हम रविचंद्रन अश्विन जैसे किसी अन्य ऑफ स्पिनर को टेस्ट क्रिकेट में देख सकते हैं?

उत्तर: अगर हम टेस्ट क्रिकेट की बात करें, तो मुझे लगता है कि हमें घरेलू क्रिकेट से रेड बॉल क्रिकेट के लिए गेंदबाज खोजने होंगे। यह देखना होगा कि कौन से गेंदबाज डोमेस्टिक क्रिकेट में रेड बॉल से  50, 60, 70 ओवर तक गेंदबाजी कर रहे हैं। क्योंकि सिर्फ आखिरी आंकड़े मायने नहीं रखते, आपकी गेंदबाजी का नियंत्रण भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

प्रश्न: घरेलू क्रिकेट में कितने ऐसे ऑफ स्पिनर हैं जिनका नाम लिया जा सकता है?

उत्तर: अगर आप देखेंगे, तो बहुत कम ऑफ स्पिनर हैं। आपको वॉशिंगटन सुंदर जैसे कुछ नाम मिल सकते हैं, लेकिन हमें एक मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने की जरूरत है। जब भी कोई बड़ा खिलाड़ी संन्यास लेता है या लेगा, तो आपके पास 3 या 4 विकल्प होने चाहिए। अगर सिर्फ 1 या 2 विकल्प होते हैं, तो मुश्किलें आ सकती हैं।

प्रश्न: BCCI के निर्णय के बारे में आपकी क्या राय है कि सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए अगर वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं?

उत्तर: मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा निर्णय है। इससे युवा खिलाड़ियों को काफी प्रेरणा मिलती है। इससे कई युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए अधिक उत्सुक होंगे।

ऋषभ पंत बन सकते हैं टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान: प्रज्ञान ओझा 

प्रश्न: आपके अनुसार, वो एक नाम जो भारत के तीनों फॉर्मेट्स में कप्तान बन सकते हैं?

उत्तर: ऋषभ पंत बहुत ही दिलचस्प विकल्प हैं। शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव भी अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन मेरे लिए ऋषभ पंत एक बेहद खास खिलाड़ी हैं।

प्रश्न: आपके करियर का सबसे यादगार पल कौन सा था जिसे आप कभी नहीं भूलेंगे?

उत्तर: जब मुझे टेस्ट कैप सचिन पाजी से मिली, वह मेरा सबसे यादगार पल था। एक तो आप टेस्ट क्रिकेट में प्रवेश कर रहे होते हैं, और दूसरा, वह कैप आपको उस खिलाड़ी से मिल रही है, जिन्होंने दशकों तक भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

प्रश्न: धोनी आईपीएल में कब तक खेलते दिखेंगे?

उत्तर: जब तक वह (MS Dhoni) खेलना चाहें खेल सकते हैं। फ्रैंचाइजी क्रिकेट में मालिक और सीनियर खिलाड़ी आपस में बात करते हैं। अगर कोई खिलाड़ी फिट है और खेलना चाहता है, तो वह खेल सकता है, क्योंकि उसकी उपस्थिति टीम के लिए बहुत मददगार होगी।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...