Skip to main content

ताजा खबर

Exclusive: IPL 2025 में CSK के रिटेंशन को लेकर हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी, जानें धोनी का नाम है या नहीं?

MS Dhoni & Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)

BCCI ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल 2025 रिटेंशन नियमों की घोषणा की है। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है, जिसमें 5 कैप्ड प्लेयर्स और कम से कम एक अनकैप्ड खिलाड़ी का शामिल होना अनिवार्य होगा। टीमें RTM (Right to Match) कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकती है।

आईपीएल के गर्वनिंग काऊंसिल ने डेडलाइन जारी करते हुए सभी फ्रेंचाइजियों को निर्देश दिया है कि वह 31 अक्टूबर से पहले अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करें।

क्रिकेट जगत में चर्चाएं जोरों पर चल रही है कि फ्रेंचाइजियां कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। इस बीच, CricTracker के साथ Exclusive बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेंशन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। आइए आपको बताते हैं कि भज्जी ने किन खिलाड़ियों का नाम लिया है।

हरभजन सिंह ने सबसे पहले लिया एमएस धोनी का नाम

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेंशन को लेकर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, “पहले नंबर पर तो एमएस धोनी रहेंगे”। उन्होंने फिर ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और महिश तीक्षणा का नाम लिया।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है। नए नियम के अनुसार अनकैप्ड खिलाड़ी का मतलब किसी ऐसे व्यक्ति से होगा जो 2025 सीजन से पहले पांच साल तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं रहा हो, या मौजूदा सीजन से पहले पिछले पांच सालों में बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न रखता हो।

एमएस धोनी भारत के लिए आखिरी बार 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेले थे। वहीं, उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। बता दें अगर सीएसके धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करती है तो थाला को 12 करोड़ की जगह 4 करोड़ रुपये मिलेंगे।

আরো ताजा खबर

“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

Yuvraj Singh Backs Abhishek Sharma for India Captaincy (image via X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का पुरजोर समर्थन...

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...