Skip to main content

ताजा खबर

Exclusive: IPL 2025 में CSK के रिटेंशन को लेकर हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी, जानें धोनी का नाम है या नहीं?

MS Dhoni & Harbhajan Singh (Photo Source: Getty Images)

BCCI ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल 2025 रिटेंशन नियमों की घोषणा की है। हर फ्रेंचाइजी को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है, जिसमें 5 कैप्ड प्लेयर्स और कम से कम एक अनकैप्ड खिलाड़ी का शामिल होना अनिवार्य होगा। टीमें RTM (Right to Match) कार्ड का भी इस्तेमाल कर सकती है।

आईपीएल के गर्वनिंग काऊंसिल ने डेडलाइन जारी करते हुए सभी फ्रेंचाइजियों को निर्देश दिया है कि वह 31 अक्टूबर से पहले अपने रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करें।

क्रिकेट जगत में चर्चाएं जोरों पर चल रही है कि फ्रेंचाइजियां कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। इस बीच, CricTracker के साथ Exclusive बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेंशन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। आइए आपको बताते हैं कि भज्जी ने किन खिलाड़ियों का नाम लिया है।

हरभजन सिंह ने सबसे पहले लिया एमएस धोनी का नाम

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेंशन को लेकर बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा कि, “पहले नंबर पर तो एमएस धोनी रहेंगे”। उन्होंने फिर ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा और महिश तीक्षणा का नाम लिया।

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकती है। नए नियम के अनुसार अनकैप्ड खिलाड़ी का मतलब किसी ऐसे व्यक्ति से होगा जो 2025 सीजन से पहले पांच साल तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं रहा हो, या मौजूदा सीजन से पहले पिछले पांच सालों में बीसीसीआई का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट न रखता हो

एमएस धोनी भारत के लिए आखिरी बार 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेले थे। वहीं, उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। बता दें अगर सीएसके धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करती है तो थाला को 12 करोड़ की जगह 4 करोड़ रुपये मिलेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...