Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] IND vs AFG या PAK vs AFG किसके बीच की राइवलरी है सबसे बड़ी? अफगानी दिग्गज ने दिया यह जवाब

[Exclusive] IND vs AFG या PAK vs AFG किसके बीच की राइवलरी है सबसे बड़ी? अफगानी दिग्गज ने दिया यह जवाब

IND vs AFG, Gulbadin Naib, PAK vs AFG (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। अफगानिस्तान पहली बार टूर्नामेंट में भाग लेने वाला है, टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के चलते क्वालीफाई किया है। भारत में खेले गए टूर्नामेंट में टीम ने इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

अफगानिस्तान आगामी टूर्नामेंट में भी अपने प्रदर्शन से दुनिया भर के लोगों को हैरान करने के लिए तैयार है। इस बीच, ऑलराउंडर खिलाड़ी गुलबदीन नैब जो इस वक्त इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) में दुबई कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उन्होंने क्रिकट्रैकर के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से जुड़े कुछ सवालों के जवाब दिए।

गुलबदीन ने खुलासा किया कि, अफगानिस्तान को भारत या पाकिस्तान में से किस के साथ खेलना ज्यादा पसंद है। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कौन सी टीम कब्जा कर सकती है, इसके बारे में भी बात की।

पाकिस्तान के साथ खेलना है अफगानिस्तान को पसंद

क्रिकट्रैकर के रिपोर्टर ने गुलबदीन नैब से पूछा कि, भारत और अफगानिस्तान, या पाकिस्तान और अफगानिस्तान में से किसकी राइवलरी सबसे ज्यादा इंटेंस है? इसका जवाब देते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी ने कहा,

“बहुत कठिन सवाल है। अगर आप फैंस के पास जाएंगे, तो वो चाहते हैं कि हम पाकिस्तान के साथ खेलें, क्योंकि उनके साथ खेलने में मजा आता है। और वह एक क्रिकेट नेशन है। भारत में भी बहुत मजा आता है। क्योंकि पाकिस्तान और भारत, क्रिकेट नेशन, क्रिकेट से प्यार करने वाला देश, लोग अपने क्रिकेट का आनंद लेते हैं। जब हम पिछली टी20 सीरीज में भारत में खेल रहे थे, हमने जो फैंस की भीड़ देखी थी, हमें यकीन ही नहीं हो रहा था। जब हम पाकिस्तान में खेले, या जब हम दुबई में उनके साथ खेले। हमें उनके साथ खेलने में बहुत मजा आता है। जितना ही हम बड़े देशों के साथ खेलेंगे उतना ही हमारे क्रिकेट को मदद मिलेगा। मुझे लगता है कि हमें पाकिस्तान के साथ खेलना ज्यादा पसंद है।”

किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते- गुलबदीन नैब

चैंपियंस ट्रॉफी कौन सी टीम जीत सकती है, इसे लेकर बात करते हुए गुलबदीन नैब ने कहा,

“अफगानिस्तान, अगर आप किसी से भी पूछें, तो सब अफगानिस्तान ही कहेंगे। लेकिन सारी ही टीमें फेवरेट है। टॉप-8 रैंक टीमें भाग लेने वाली है, इसीलिए किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते। सारी टीमें बहुत टफ है। टूर्नामेंट अभी तक शुरू नहीं हुआ है, जब शुरू होगा तभी पता चलेगा।”

আরো ताजा खबर

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...

NZ vs IND 1st ODI, Weather Report: ऑकलैंड में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मुकाबला? जानिए वेदर रिपोर्ट

NZ vs IND 1st ODI: Will Auckland Rain Play Spoilsport at Eden Park? (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 4 नवंबर, बुधवार को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले...

3 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में भारत की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना, कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान आया सामने न्यूजीलैंड के...