Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] हम आईपीएल से कम्पटीशन नहीं करते, बल्कि इसके पूरक हैं: एलएलसी CEO रमन रहेजा

Exclusive हम आईपीएल से कम्पटीशन नहीं करते बल्कि इसके पूरक हैं एलएलसी CEO रमन रहेजा

LLC CEO Raman Raheja (Image Credit- Twitter X)

2022 में शुरू हुए लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LCC) का इस समय तीसरा सीजन खेला जा रहा है। तो वहीं इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा दुनियाभर के कुछ फेमस क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। फैंस को अभी तक टूर्नामेंट में कुछ शानदार मैच देखने को मिले हैं।

टूर्नामेंट के जारी सीजन में इस बार कुल छह टीमें खेल रही हैं, जिन्हें आईपीएल की तरह फ्रेंचाइजी माॅडल पर अलग-अलग लोगों के पास इन टीमों का स्वामित्व है। इन टीमों की ओर से पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जैसे मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, इरफान पठान, शिखर धवन, क्रिस गेल, इयान बेल और टी दिलशान आदि खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

टूर्नामेंट ने पहले तीन वर्षों में लीग ने 300 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। इसके बाद इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि एलएलसी आने वाले समय में भारत और दूनिया के सबसे बड़े टी20 लीग आईपीएल को टक्कर दे सकती है।

लेकिन अब, टूर्नामेंट के सफल तीसरे सीजन के बीच, लीग के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रमन रहेजा (Raman Raheja) ने बड़ा बयान दिया है। रहेजा का कहना है कि हम आईपीएल से कम्पटीशन नहीं करते, बल्कि हम इसके पूरक हैं।

रमन रहेजा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एलएलसी के जारी सीजन के मीडिया पार्टनर क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में रमन रहेजा ने आईपीएल से तुलना पर कहा- कोई तुलना नहीं, कोई तुलना नहीं। देखिए हम सभी आईपीएल को बेंचमार्क मानते हैं। हां, हम सब इससे सीखते हैं।

आईपीएल ने इतने ऊंचे स्टैंडर्ड स्थापित किए हैं और आईपीएल के बाद जिन सभी लीगों की शुरुआत हुई है, वह केवल इसकी जनक है। हम उस पूरे ईकोसिस्टम में सिर्फ एक छोटे खिलाड़ी हैं, लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि हम लीजेंड लोगों का आईपीएल हैं।

रहेजा ने आगे कहा- जो भी खिलाड़ी आईपीएल से रिटायर होता है, तो हम उसके साथ शुरू करते हैं। टूर्नामेंट डीके (दिनेश कार्तिक), शिखर धवन, मोहम्मद कैफ की कहानी है। इनमें से बहुत सारे क्रिकेटर हैं, वे समाप्त करते हैं और हम शुरू करते हैं। इसलिए मैं कभी कम्पटीशन नहीं करूंगा,  मैं आईपीएल को चुनौती भी नहीं देना चाहता। मैं बस इसे पूरक बनाना चाहता हूं।

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...