Skip to main content

ताजा खबर

Exclusive: “मैंने उसे कभी कैच छोड़ते हुए नहीं देखा…”, मोहम्मद कैफ ने ऋषभ पंत को बताया बेस्ट फील्डर

Exclusive मैंने उसे कभी कैच छोड़ते हुए नहीं देखा मोहम्मद कैफ ने ऋषभ पंत को बताया बेस्ट फील्डर

Mohammad Kaif (Photo Source: Instagram)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में गुजरात ग्रेट्स के लिए खेल रहे हैं। गुजरात ने अपने पहले मुकाबले में अर्बनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद मोहम्मद कैफ ने CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में काफी सारी चीजों को लेकर बातें की।

मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप की जमकर तारीफ की और इस बात पर जोर दिया कि उनके कारण टीम में फील्डिंग का स्तर ऊंचा हो गया है। उन्होंने साथ ही रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत को भारतीय टीम का सबसे बेस्ट फील्डर बताया है।

CricTracker के साथ Mohammad Kaif का Exclusive इंटरव्यू-

पहला सवाल: मैच कैसा रहा?

जवाब: मुझे लगता है कि जिस तरह से मोर्ने वान विक ने खेला, वह देखने में अद्भुत था। यह एक कठिन पिच थी, दिन का मैच था। उसने पहले 20 ओवर तक विकेटकीपिंग की, फिर पारी की शुरुआत की और मैच खत्म किया। इसलिए, अब तक इस LLC में मैंने इतनी शानदार पारी नहीं देखी।

दूसरा सवाल: टी. दिलीप के आने के बाद आपने टीम इंडिया में फील्डिंग को लेकर क्या बदलाव देखे हैं?

जवाब: वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी एक बड़ी भूमिका है। सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में कैच पकड़ा था, जो टर्निंग पॉइंट था। तो उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है और फील्डिंग का स्तर ऊंचा हो गया है। भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

तीसरा सवाल: आपके अनुसार, भारत के टॉप-2 फील्डर कौन हैं?

जवाब: भारत वर्ल्ड चैंपियन है, भारत के टॉप-2 फील्डर में रविंद्र जडेजा हैं। जडेजा उम्र के साथ और भी बेहतर फील्डर बने हैं। लोग कहते हैं कि उम्र के साथ आप धीमे हो जाते हैं, लेकिन जडेजा इसका सही उदाहरण हैं कि आप अगर फिटनेस पर ध्यान दें, तो आपका प्रदर्शन बेहतर होता जाता है, उनकी फील्डिंग में सुधार हुआ है। दूसरा नाम मैं ऋषभ पंत का लूंगा एक विकेटकीपर के तौर पर, मैंने ऋषभ पंत को कभी कैच छोड़ते नहीं देखा है।

আরো ताजा खबर

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...