Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] “उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना अच्छा होगा…”, एमएस धोनी को LLC में देखना चाहते हैं इयान बेल

[Exclusive] “उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना अच्छा होगा…”, एमएस धोनी को LLC में देखना चाहते हैं इयान बेल

Ian Bell & MS Dhoni (Photo Source: Instagram/Getty Images)

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इयान बेल लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) 2024 में इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आए। इंडिया कैपिटल्स ने 7 मैचों में तीन जीत और 8 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन टीम एलिमिनेटर में टॉयम हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

इस बीच, हाल ही में इयान बेल ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को लीजेंड्स लीग क्रिकेट में देखने की इच्छा जताई। बेल का कहना है कि धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना शानदार होगा।

हमें [एलएलसी प्रशासन] से बात करनी होगी- इयान बेल

CricTracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान इयान बेल से पूछा गया कि वह LLC में खेलने के लिए वह किस दिग्गज को चुनेंगे? जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

“ओह एमएस धोनी, बस उनकी टीम में खेलने के लिए… जाहिर है मैंने उनके खिलाफ काफी क्रिकेट खेला है। उनके पास बहुत सारा प्रेसेंस है, एक शांत स्वभाव है। लेकिन एक मैच के लिए ड्रेसिंग रूम साझा करना बहुत बढ़िया होगा… काफी अच्छा होगा। इसलिए, हमें लोगों [एलएलसी प्रशासन] से बात करनी होगी और देखना होगा कि क्या हम उन्हें टीम में शामिल कर सकते हैं।”

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर का मानना है कि ड्रेसिंग रूम में धोनी की मौजूदगी से खिलाड़ियों को बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, “लेकिन सिर्फ उनके अनुभवों को सुनना और दबाव में उनकी शांति को देखना शानदार होगा…”

आईपीएल 2025 में अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन होंगे एमएस धोनी

आईपीएल 2025 में एमएस धोनी के भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया था कि फ्रेंचाइजी धोनी के लिए अनकैप्ड प्लेयर नियम का शायद ही इस्तेमाल करें। आईपीएल 2025 नए रिटेंशन पॉलिसी के तहत सीएसके धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में ही रिटेन कर सकती है। क्योंकि उन्होंने पिछले पांच सालों से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

धोनी भारत के लिए आखिरी बार 2019 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेले थे। वहीं, उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। बता दें अगर सीएसके धोनी को अनकैप्ड प्लेयर के रूप में रिटेन करती है तो थाला को 12 करोड़ की जगह 4 करोड़ रुपये मिलेंगे।

আরো ताजा खबर

‘किसी की भी जान जा सकती थी’: वांडरर्स की जानलेवा पिच पर विराट कोहली के फरमान को लेकर फाफ डु प्लेसिस का बड़ा खुलासा

Faf du Plessis Recalls Virat Kohli Fierce Orders on Treacherous Wanderers Pitch (image via X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने वांडरर्स में रोमांचक टेस्ट मैच के...

NZ vs IND 2026: ऐसे फ्री में देखें न्यूजीलैंड बनाम भारत तीसरा टी20 मैच लाइव

Naman Dhir (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम इस समय ऑल फाॅर्मेट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर है। इस समय न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों...

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले पत्नी संग कृष्णदास के संगीत-भजन कार्यक्रम में नजर आए विराट कोहली, देखें वीडियो

Anushka Sharma and Virat Kohli Spotted at Krishna Das Kirtan in Mumbai (image via X) 25 अक्टूबर, रविवार की शाम को बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और क्रिकेट आइकन विराट कोहली...

लगातार दो मैचों में 50-50 रन गंवाने के बाद क्या तीसरे T20 मैच में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? कोच ने दिया बड़ा अपडेट

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X) अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद, भारतीय टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे थे।...