Skip to main content

ताजा खबर

EURO CUP 2024 Final को लेकर सच हुई Kuldeep Yadav की भविष्यवाणी, इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

Kuldeep Yadav (Photo Source: X)

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव रविवार को इंग्लैंड और स्पेन के बीच यूरो 2024 फाइनल के लिए बर्लिन के ओलंपियास्टेडियन स्टेडियम में मौजूद थे। इस फाइनल मुकाबले से पहले उन्होंने एक भविष्यवाणी की जो मैच के अंत में भविष्यवाणी में बदल गई। कुलदीप यादव ने सिर्फ विजेता टीम का नाम ही नहीं, बल्कि मैच की स्कोर लाइन भी बताई थी।

कुलदीप की इस भविष्यवाणी के सच होने के बाद फैंस उन्हें ‘नास्त्रेदमस यादव’ कहकर पुकार रहे हैं, वहीं कुछ फैंस तो उनकी तुलना पॉल ऑक्टोपस से भी कर रहे हैं। बर्लिन में यूरो 2024 का फाइनल देखे पहुंचे कुलदीप यादव से जब टीवी प्रजेंटर ने पूछा कि वह आज के मैच में इंग्लैंड या स्पेन में से किसे सपोर्ट कर रहे हैं, तो पहले तो उन्होंने इसका घुमा-फिराकर इसका जवाब दिया ।

EURO CUP 2024 के Final में स्पेन को सपोर्ट कर रहे थे Kuldeep Yadav

मगर जब टीवी प्रजेंटर ने उनपर जोर डाला तो कुलदीप ने स्पेन के 2-1 से जीतने की भविष्यवाणी कर दी थी। अब उनकी यह भविष्यवाणी एकदम सटीक बैठी है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उसी वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कुलदीप यादव ने उस वीडियो में कहा कि, “देखें, दोनों ही टीमें इस समय काफी अच्छा खेल रही है। स्पेन इस पूरे टूर्नामेंट में ही शानदार खेली है। अगर वह ऐसे ही खेले तो वो इंग्लैंड को हरा सकती है। फाइनल हमेशा मुश्किल होते हैं। मैं स्पेन को सपोर्ट कर रहा हूं। वह इंग्लैंड को 2-1 से हराएंगे।”

The Prediction by Kuldeep Yadav. 🫡

Kuldeep predicted 2-1 for Spain and they won with the same score-line in the final. pic.twitter.com/BvBk7LSlCI

— Johns. (@CricCrazyJohns) July 15, 2024

स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर अपना रिकॉर्ड चौथा यूईएफए यूरो खिताब जीता। बर्लिन में हुए इस खिताबी मुकाबले का पहला हाफ काफी रोमांचक रहा, शुरुआत से ही स्पेन ने अपना दबदबा बनाने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड ने दबाव में न आकर उन्हें गोल नहीं करने दिया। हालांकि दूसरे हाफ में, स्पेन ने खिताबीी मुकाबले का पहला गोल करने में कामयाब रहा।

47वें मिनट में नेको विलियम्स के गोल से टीम ने इंग्लैंड पर 1-0 की बढ़ बनाई। इंग्लैंड ने कोल पामर के गोल के दम पर 73वें मिनट बराबरी की। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर चल रहा था तब स्पेन के सब्सटीट्यूट मिकेल ओयारजाबल ने 86वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई जो अंत तक बरकरार रही।

আরো ताजा खबर

CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर 

Mike Hussey (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिलाड़ी और बतौर बल्लेबाजी कोच 8 साल काम करने के बाद, पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व मिस्टर क्रिकेट...

6 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच हुई बड़ी ट्रेड डील, इन 4 खिलाड़ियों की हुई अदला-बदली पांच बार की...

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...