Skip to main content

ताजा खबर

ENG-W vs NZ-W: तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट हराया, Lauren Bell ने झटके पांच विकेट 

Lauren Bell (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी थी। बता दें कि इस वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 3 जुलाई को इंग्लैंड वूमेन और न्यूजीलैंड वूमेन के बीच काउंटी ग्राउंड ब्रिस्टल में खेला गया।

तो वहीं इस वर्षा बाधित इस मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत हासिल की है। साथ ही इस जीत के बाद इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड का तीन मैचों की वनडे सीरीज में व्हाइट वाॅश कर दिया है। इंग्लैंड को यह मैच जिताने तेज गेंदबाज लाॅरेन बाॅल (Lauren Bell) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने तीसरे वनडे मैच में पांच विकेट अपने नाम किए।

लाॅरेन बैल ने झटके पांच विकेट

तीसरे वनडे मैच के बारे में आपको जानकारी दें, तो मेजबान टीम इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर सूजी बेट्स ने 24 तो अमेलिया कर ने 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

इसके अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 43 और ब्रूक हलीडे ने 31 रन बनाए। साथ ही इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो लाॅरेन बैल ने 9 ओवर में 37 रन देते हुए पांच विकेट हासिल किए, तो केट क्राॅस को 2 विकेट मिले।

इसके बाद, जब इंग्लैंड न्यूजीलैंड से मिले 212 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने 38.4 ओवर में पांच विकेट खोकर इस टारगेट को हासिल कर लिया। इंग्लिश टीम के लिए नट सीवर ब्रंट ने 76* रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, तो विकेटकीपर एमी जोंस ने 50 रन बनाए।

इसके अलावा अंत में अलाइस कैप्सी भी 35* रन बनाकर नाबाद रहीं। न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो हन्नाह रोव को 2 और मोली पेनफोल्ट, अमेलिया केर और ब्रूक हलीडे को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: 75 मिनट के लम्बे सेशन के साथ नेट्स में लौटे शुभमन गिल, लेकिन गॉल टेस्ट से पहले फिटनेस पर संशय बरकरार

SL vs IND: Shubman Gill Resumes Batting Practice (image via X) रविवार, 9 अगस्त को श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच...

SM Trends: 9 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।...

वनडे में लौटेगी ट्राई-सीरीज! ECB चीफ रिचर्ड गोल्ड ने दिया बड़ा अपडेट

Richard Gould (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख रिचर्ड गोल्ड ने वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ी जानकारी दी है। गोल्ड के अनुसार, अगले...

9 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. वनडे में लौटेगी ट्राई-सीरीज! ECB चीफ रिचर्ड गोल्ड ने दिया बड़ा अपडेट इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के प्रमुख रिचर्ड गोल्ड...