Skip to main content

ताजा खबर

ENG W vs IND W: यास्तिका भाटिया के ऐतिहासिक शतक के बाद, लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रचने से 4 विकेट दूर भारत

ENG W vs IND W: यास्तिका भाटिया के ऐतिहासिक शतक के बाद, लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास रचने से 4 विकेट दूर भारत

ENG W vs IND W: India Closing in on Historic Lord’s Victory (image via getty)

रविवार, 12 जुलाई को ‘होम ऑफ क्रिकेट’ में खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट के तीसरे दिन भारत ऐतिहासिक जीत के करीब पहुंच गया है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 6 विकेट पर 130 रन था और टीम मुश्किल स्थिति में थी। चौथी पारी में 457 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, मेजबान टीम अभी भी 327 रन पीछे है और आखिरी दिन के खेल से पहले उनके पास सिर्फ चार विकेट बचे हैं।

तीसरा दिन भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया के नाम रहा। 39 रन के अपने दूसरे दिन के स्कोर से आगे खेलते हुए, उन्हें पहली ही गेंद पर एक मुश्किल का सामना करना पड़ा, जब लॉरेन बेल की गेंद ऑफ-स्टंप से तो टकराई लेकिन बेल्स नहीं गिरीं। किस्मत का साथ मिलने पर, इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने शानदार शॉट्स खेलते हुए 145 गेंदों में 113 रन बनाए और लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाने वाली इतिहास की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।

ऋचा घोष की 52 गेंदों में तूफानी फिफ्टी और स्मृति मंधाना की शानदार 70 रनों की पारी की बदौलत, भारत ने पारी घोषित करने से पहले 7 विकेट पर 341 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की ओर से सोफी एक्लेस्टोन ने अकेले संघर्ष करते हुए 118 रन देकर 5 विकेट लिए।

इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर एक बार फिर लड़खड़ाया

जीत के लिए बहुत बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय बॉलर्स के लगातार दबाव में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज एक बार फिर बुरी तरह लड़खड़ा गए। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाली तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने टैमी ब्यूमोंट को ‘गोल्डन डक’ पर क्लीन बोल्ड करके मेजबान टीम को जबरदस्त झटका दिया।

एक भावुक पल में, अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल रहीं ब्यूमोंट को भारतीय टीम ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया। सायली सतघरे ने जल्द ही माया बुचियर को एलबीडब्ल्यू आउट किया, और जब स्नेह राणा ने कप्तान नैट साइवर-ब्रंट को 11 रन पर क्लीन बोल्ड किया, तो इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 23 रन हो गया था।

गॉड ने एक बार फिर विकेट लिया और पूर्व कप्तान हेथर नाइट (13) को आउट किया, भारीतय टीम ने उन्हें भी ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सामान दिया, क्योंकि वह भी इस मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगी। हालांकि ऐलिस कैपसी (21) और मैडी विलियर्स (26) ने थोड़ी देर तक संघर्ष किया, लेकिन भारत के स्पिनर लगातार विकेट लेते रहे। सिर्फ विकेटकीपर एमी जोन्स 52 रन बनाकर नाबाद डटी रहीं और एक्लेस्टोन के साथ मिलकर खेल को चौथे दिन तक खींच ले गईं।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग के बाद कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? ये 3 दिग्गज हैं सबसे बड़े दावेदार

Stephen Fleming (Image credit Twitter – X) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अपने लंबे और सफल सफर को समाप्त कर दिया है।...

LPL में पहली बार खेलते दिखेंगे शाहीन अफरीदी, PCB ने थमाया NOC; कैंडी रॉयल्स टीम में हुए शामिल

Shaheen Shah Afridi (image via getty) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ मिलने के बाद लंका प्रीमियर लीग में अपना पहला...

“क्यों नहीं?” लॉर्ड्स में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद अमोल मजूमदार ने किया विमेंस WTC का पुरजोर समर्थन

Amol Muzumdar backs Women’s World Test Championship after India’s historic Lord’s triumph (image via getty) सोमवार (13 जुलाई) को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारीतय महिला टीम की 270 रनों...