Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs WI: देखें दूसरे टेस्ट से पहले मैच प्रीव्यू, स्टैट व अन्य जरूरी डिटेल्स 

ENG vs WI देखें दूसरे टेस्ट से पहले मैच प्रीव्यू स्टैट व अन्य जरूरी डिटेल्स

England vs West Indies, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। तो वहीं अब 18 जुलाई, वीरवार से दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होने वाला है। हालांकि, पहले मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना चुकी मेजबान टीम की निगाहें इस मैच को जीतकर, सीरीज को अपने नाम करने पर होंगी।

दोनों टीमों के बीच लाॅर्ड्स में हुए पहले टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड ने कमाल का प्रदर्शन किया था, और कैरेबियाई टीम को एकतरफा मुकाबले में पारी और 114 रनों से जीत हासिल की थी।

गेंदबाजी में इंग्लिश टीम की ओर से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला था, खासकर डेब्यू कर रहे गस एटकिंसन से। उन्होंने मैच में दूसरे पारी में पांच विकेट और कुल 7 विकेट हासिल किए थे, जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवाॅर्ड दिया गया था। तो वहीं कुछ ऐसा ही प्रदर्शन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में करना चाहेंगे।


मैच डिटेल्स (Match Details):

मैच वैन्यू  तारीख और समय यहाँ देखे 
England Vs West Indies, 2nd Test Trent Bridge, Nottingham Thursday-Monday, July 18- July 22, 3:30 PM IST ENG vs WI Match Live Score

हेड टू हेड रिकाॅर्ड (Head-To-Head Records)

मैच इंग्लैंड ने जीते वेस्टइंडीज ने जीते ड्राॅ नो रिजल्ट सबसे पहला मैच हाल में हुआ मैच
164 52 59 53 00 June 23, 1928 July 12, 2024

मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (ENG vs WI Probable Playing XI):

जैसा कि मालूम है कि जब से इंग्लैंड ने बैजबाॅल क्रिकेट खेलना शुरू किया है, तब से वह मैच से एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन के बारे में जानकारी दे देते हैं। तो वहीं कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिला है। बता दें कि पहले टेस्ट मैच में खेलने वाले जेम्स एंडरसन की जगह इस मैच में मार्क वुड को शामिल किया गया है।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन:

जैक क्राॅली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड और शोएब बशीर।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन:

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, किर्क मैकेंजी, एलिक अथानाजे, केवम हॉज, जेसन होल्डर, जोशुआ डि सिल्वा, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, जायडन सील्स।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...