Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs WI: जो रूट ने ब्रायन लारा को भी पछाड़ा, जाने किस रिकॉर्ड को इंग्लिश खिलाड़ी ने किया अपने नाम

Joe Root (Pic Source-Twitter)

आज यानी 27 जुलाई को इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को रनों के मामले में पछाड़ दिया है। बता दें, जो रूट ने यह शानदार उपलब्धि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के पहले सेशन के दौरान हासिल की।

ब्रायन लारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 131 मुकाबलों की 232 पारियों में 11,953 रन बनाए। जो रूट ने उन्हें अपने 143 टेस्ट की 261 पारी में पछाड़ दिया है। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में सातवें पायदान पर आ चुके हैं। उनसे आगे अब बस सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, राहुल द्रविड़, एलिस्टेयर कुक और कुमार संगकारा है।

जो रूट ने इस समय खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के खेल के दूसरे दिन की शुरुआत दो रन से की। उन्हें ब्रायन लारा के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए सिर्फ 12 रनों की और जरूरत थी। उन्होंने यह उपलब्धि दिन के छठवें ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल की।

जो रूट इंग्लैंड की ओर से एजबेस्टन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

बता दें, इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट एजबेस्टन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कुक के 869 रनों के रिकॉर्ड को पूरी तरह से तोड़ दिया है। इस 3 मैच की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-0 से आगे है। जहां एक तरफ इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं वेस्टइंडीज के खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

लॉर्ड्स में खेला गया पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने अपना नाम किया था जबकि दूसरे टेस्ट को भी मेजबान ने जीता। इस समय खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब हुई थी लेकिन टीम इस समय जबरदस्त स्थिति में है और अगर टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वो इस मुकाबले को भी जीत सकते हैं। तीसरे टेस्ट की अपनी पहली पारी में वेस्टइंडीज ने सभी विकेट खोकर 282 रन बनाए हैं। खेल का दूसरा दिन शुरू हो चुका है और इंग्लैंड इस दिन वेस्टइंडीज के ऊपर दबाव जरूर बनाना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...