Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL 2nd Test: तीसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने मैच पर बनाई मजबूत पकड़, श्रीलंका को जीत के लिए इतने रनों की आवश्यकता

England vs Sri Lanka, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लाॅर्ड्स मैदान पर खेला रहा है। तो वहीं इस मैच का आज 31 अगस्त को खेल का तीसरा दिन समाप्त हुआ। तीसरे दिन की समाप्ति के बाद मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका पर मजबूत पकड़ बना ली है और लग रहा है कि वह चौथे दिन मैच को बड़ी ही आसानी से अपने नाम कर लेगी।

इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरी पारी में जीत के लिए 483 रनों का टारगेट दिया है, तो वहीं दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय दिमुथ करुणारत्ने 23* और प्रभात जयसूर्या 3* रन बनाकर मौजूद हैं। श्रीलंकाई टीम अभी भी इंग्लैंड ने 430 रनों से पीछे हैं।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट, तीसरे दिन का हाल:

मैच के तीसरे दिन के हाल के बारे में आपको जानकारी दें तो इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 25 रनों से आगे खेलना शुरू किया। 36 रनों के कुल स्कोर पर बेन डकेट को मिलन रथनायक ने एंजेलो मैथ्यूज के हाथों कैच आउट कराया। इसके अलावा वह पहले दिन 3* रन बनाकर नाबाद रहने वाले कप्तान ओली पोप पारी में 14 रन जोड़कर असीथा फर्नाडो के खिलाफ आउट हो गए।

हालांकि, इसके बाद पूर्व कप्तान जो रूट ने पहली पारी की तरह ही शानदार बल्लेबाजी को दूसरी पारी में जारी रखा। रूट ने 121 गेंदों पर 103 रनों की शानदार पारी खेली और टीम का स्कोर 250 पार पहुंचाने में मदद की। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 53.3 ओवर बाद 251 रनों के कुल स्कोर अपने सारे विकेट खो दिए थे।

तो वहीं पहली पारी में 231 रनों की बढ़त के बाद, इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए दूसरी पारी में 483 रनों का लक्ष्य रखा। स्टंप के समय तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 20 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं।

क्रीज पर इस समय दिमुथ करुणारत्ने 23* और प्रभात सूर्या 3* रन बनाकर मौजूद हैं, तो निशान मधुष्का 13 और पथुम निसंका 14 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। इंग्लैंड की ओर से अभी तक गस एटकिंसन और ओली स्टोन को 1-1 विकेट मिला है।

Another momentous day 👏

Match Centre: https://t.co/Zj8083TszX#ENGvSL | #EnglandCricket pic.twitter.com/eqHT4w4oDS

— England Cricket (@englandcricket) August 31, 2024

আরো ताजा खबर

9 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी...

NZ vs IND: सेडन पार्क, हैमिल्टन में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड? जानिए पूरे आंकड़े

NZ vs IND: India ODI record in Hamilton (image via X) India ODI record in Hamilton: 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले अहम मुकाबले से पहले,...

BAN vs WI: मुश्फिकुर रहीम ने पूरे किए 7,000 टेस्ट रन, ऐसा करने वाले इकलौते बांग्लादेशी बल्लेबाज

BAN vs WI: Veteran Mushfiqur Rahim Reaches Historic 7,000 Test Runs on Day 5 in Sylhet (image via getty) सोमवार, 9 नवंबर को अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (Mushfiqur Rahim) ने...

SM Trends: 9 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दीपावली के एक दिन बाद, भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही...