Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL 2024: जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Joe Root (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड के कुछ बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। बता दें कि अब वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक (34) लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।

रूट ने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कर दिखाया है। गौरतलब है कि कुक इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक (33) लगाने के मामले में पहले नंबर पर थे, लेकिन अब उन्हें रूट ने पीछे छोड़ दिया है।

रूट के लिए ऐसा करना कतई आसान नहीं था, लेकिन कमाल की बल्लेबाजी और निरंतरता की वजह से वह टेस्ट क्रिकेट के इस खास रिकाॅर्ड को अपने नाम करने में सफल रहे हैं। इसके अलावा वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कुल 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर, 33 वर्षीय रूट का 34वां टेस्ट शतक लाॅर्ड्स मैदान पर बड़े ही मनोरंजक ढंग से देखने को मिला। इंग्लैंड ने मैच की दूसरी पारी में एक समय में 196 रनों पर 8 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इस दौरान रूट ने टेलएंडर ओली स्टोन के साथ साझेदारी को जारी रखा और लाहिरु कुमारा के खिलाफ शानदार कवर ड्राइव लगाकर अपने 34वें शतक को पूरा किया। साथ ही आपको बता दें कि जब रूट ने कुक को इस रिकाॅर्ड के मामले में पीछे छोड़ा, तो कुक स्टेडियम में ही मौजूद थे।

देखें जो रूट ने किस तरह अपने शतक को किया पूरा

The perfect angle of Joe Root’s record-breaking century doesn’t exis- pic.twitter.com/zXeojPXpF0

— England Cricket (@englandcricket) August 31, 2024

इसके अलावा इस मैच में जो रूट ने पहली पारी में भी 143 रनों की पारी खेली थी। इसके साथ ही वह लाॅर्ड्स मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के कुल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रूट से पहले लाॅर्ड्स पर दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा जाॅर्ज हेडली, ग्राहम कूच और माइकल वाॅन कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

CSK vs KKR: KKR ने CSK के खिलाफ पहले फील्डिंग चुनी, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, CSK vs KKR: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 के 22वें मैच में, टॉस जीतने...

14 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: पैट कमिंस 17 अप्रैल को SRH में फिर से शामिल हो सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ...

KKR के ब्लेसिंग मुजरबानी पर PSL का बड़ा एक्शन, 2 साल के लिए लगाया गया बैन!

Blessing Muzarabani (image via X) जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी को आईपीएल 2026 में खेलने का फैसला महंगा पड़ गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)...

SM Trends: 14 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत के ओपनर संजू सैमसन को आईसीसी पुरुष का टी20 विश्व कप में मैच जिताने वाले प्रदर्शन के लिए ‘आईसीसी प्लेयर ऑफ़ द मंथ’...