
Dan Lawrence (Photo Source: X/Twitter)
इंग्लैंड क्रिकेट टीम 21 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं, ऑलराउंडर की जगह ओली पोप कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच मेजबान टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है।
जैक क्रॉली की जगह डेन लॉरेंस सीरीज में बेन डकेट के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। बता दें, जैक क्रॉली वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हो गए थे। वहीं, डैन लॉरेंस को पूरे दो साल बाद टीम में जगह मिली है।
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले लॉरेंस का कहना है कि, वह बस एक मौके का इंतजार कर रहे थे और वो आखिरकार आ गया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह रन बनाएंगे और भविष्य में अपने चयन के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
उम्मीद है कि कुछ रन बनाउंगा- डैन लॉरेंस
डैन लॉरेंस ने ESPNcricinfo पर बात करते हुए कहा,
मैं तो बस एक मौके का इंतजार कर रहा था और वह जहां भी था मैं उसे हाथ में लेना चाहता था। इसलिए मैं बस इन कुछ हफ्तों का आनंद लूंगा और उम्मीद है कि कुछ रन बनाउंगा और भविष्य में अपने चयन के लिए दावेदारी पेश करूंगा।
डैन लॉरेंस ने श्रीलंका के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था और फिर 2021 में भारत दौरे पर भी आए थे, लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। डैन ने 6 पारियों में 149 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें फिर मौके नहीं मिले। लॉरेंस ने आगे बात करते हुए कहा,
मुझे लगता है कि अपने पहले कार्यकाल में मैंने इसकी झलक दिखा दी थी कि मैं क्या कर सकता हूं। मैं निश्चित रूप से इनकंसिस्टेंट था। मैं क्या कर सकता हूं इसकी कुछ झलकियां थी और कुछ लो स्कोर भी थे। लेकिन मुझे लगता है कि यह सब काफी युवा होने के कारण था। मैं उस समय अपने खेल को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं था और सब बहुत चुनौतीपूर्ण भी था। इसलिए मैं एक नई शुरुआत करना चाहता हूं।
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
डैन लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक (उप-कप्तान), जेमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मैथ्यू पॉट्स, मार्क वुड, शोएब बशीर
AUS vs BAN 2026: स्कॉट बोलैंड के साथ और टेस्ट मैच खेलने में मजा आएगा – जोश हेजलवुड
30 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 30 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
दलीप ट्रॉफी 2026: क्या 23 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा? यहां जानें

