Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया लेकिन…

ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट से पहले श्रीलंका के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, सभी खिलाड़ियों को बाहर निकाला गया लेकिन…

Srilanka Team (Pic Source-X)

श्रीलंका टीम इस समय इंग्लैंड दौरे में तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा। पहला टेस्ट आज यानी 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। हालांकि मैच शुरू होने से पहले फायर अलार्म बजने के बाद श्रीलंका टीम को उनके ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाला गया। दरअसल यह फायर अलार्म सही नहीं था और इससे श्रीलंका टीम को भी कोई परेशानी नहीं हुई। खिलाड़ी इस घटना के 15 मिनट बाद ही वापस ड्रेसिंग रूम लौट आए।

बता दें, सीरीज के शुरू होने से पहले श्रीलंका टीम ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेला था जिसमें उन्हें 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हार के बावजूद श्रीलंका टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि उन्हें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है और वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपने पायदान को और बेहतर करेंगे।

क्रिकेट टाइम्स के मुताबिक श्रीलंका टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने कहा कि, ‘हम लोगों को कुछ मैच खेलने थे लेकिन हमें मौके नहीं मिले। अभ्यास मैच में हमारी टीम पूरी ताकत के साथ खेलने मैदान पर नहीं उतरी थी। हमने कुछ खिलाड़ियों को मौका दिया था लेकिन रिजल्ट हमारे पक्ष में नहीं गया। हम लोग पूरी तरह से तैयार हैं और पूरा भरोसा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को हम जरूर अपने नाम करेंगे।’

इंग्लैंड भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी रैंकिंग को और बेहतर करना चाहेगी

बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 चक्र की अंक तालिका में इंग्लैंड ने 13 मैच में 6 में जीत दर्ज की है और 6 में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। एक मैच नो-रिजल्ट रहा था। 57 अंकों के साथ इंग्लिश टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर है।

वहीं श्रीलंका टीम चार टेस्ट के बाद चौथे पायदान पर है। उन्होंने दो में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम के 24 अंक हैं। दोनों ही टीमें अपनी रैंकिंग को और बेहतर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...