Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट में श्रीलंका ने की शानदार वापसी, माइकल वॉ ने भी की धनंजय डी सिल्वा एंड कंपनी की जमकर प्रशंसा

ENG vs SL: मैनचेस्टर टेस्ट में श्रीलंका ने की शानदार वापसी, माइकल वॉ ने भी की धनंजय डी सिल्वा एंड कंपनी की जमकर प्रशंसा

Srilanka Team (Pic Source-X)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हो चुका है। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत पहले टेस्ट की पहली पारी में इतनी अच्छी नहीं हुई थी और उन्होंने 6 रन पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। अनुभवी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने दो रन बनाकर आउट हो गए थे जबकि निशान मदुष्का चार रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए थे। यही नहीं एंजेलो मैथ्यूज अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

हालांकि इसके बाद श्रीलंका टीम ने काफी अच्छी वापसी की और अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 236 रन बनाए। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी माइकल वॉ ने श्रीलंका टीम की वापसी की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा और Milan Rathnayake की अर्धशतकीय पारी की भी तारीफ की है। 6 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद एक समय श्रीलंका का स्कोर 113 रन पर 7 विकेट था। हालांकि इसके बाद धनंजय डी सिल्वा ने 84 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 74 रन बनाए जबकि युवा खिलाड़ी Milan Rathnayake ने 72 रनों का योगदान दिया।

पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल को लेकर माइकल वॉ ने BBC टेस्ट मैच स्पेशल पर कहा कि, ‘जब श्रीलंका ने अपने 3 विकेट 6 रन पर खो दिए थे तो मुझे लगा कि इंग्लैंड दोपहर के मध्य में बल्लेबाजी कर रही होगी। मुझे लगा कि श्रीलंका पहली पारी में ज्यादा से ज्यादा 120 या 130 रन ही बना पाएगी और इंग्लैंड बढ़त बना लेगी। लेकिन श्रीलंका ने काफी अच्छी वापसी की और उनके खिलाड़ियों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया।’

धनंजय डी सिल्वा की पारी की पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने तारीफ की

माइकल वॉ ने आगे कहा कि, ‘इंग्लैंड टीम को लगा कि वो इस मैच में काफी आगे है लेकिन उसके बाद श्रीलंका के कप्तान ने महत्वपूर्ण पारी खेली। वो काफी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे। मार्क वुड के खिलाफ उन्होंने बल्लेबाजी को आसान बना दिया था। फिर अपने डेब्यू मैच में मिलन ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें जब भी बाउंड्री की जरूरत थी गेंद अपने आप बल्ले से लगकर वहां तक गई।

टीम ने स्कोर तो बना दिया है लेकिन अब उन्हें खेल के दूसरे दिन बेहतरीन गेंदबाजी करनी होगी। उन्हें मौके का फायदा उठाना होगा। लेकिन अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इंग्लैंड में बारिश कभी भी हो सकती है। हालांकि बारिश के बाद श्रीलंका को काफी मदद मिलेगी।’

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...