Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: बेन स्टोक्स की जगह कप्तानी कर रहे ओली पोप ने क्यों कहा “यह अभी भी स्टोक्स की टीम है”

ENG vs SL बेन स्टोक्स की जगह कप्तानी कर रहे ओली पोप ने क्यों कहा यह अभी भी स्टोक्स की टीम है

Ollie Pope (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 3 टेस्ट मैचों की शुरुआत 21 तारीख से हो चुकी है। इंग्लैंड अपनी तीन मैचों की सीरीज की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में करेगा, उसके बाद बाकी 2 मैच लॉर्ड्स और द ओवल में खेलेगा।

द हंड्रेड में लगी चोट के कारण कप्तान बेन स्टोक्स सीरीज से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह ओली पोप सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे। बता दें कि ओली पोप इंग्लैंड की पुरुष टीम की कप्तानी करने वाले 82वें खिलाड़ी बनेंगे और उनका कहना है कि वह मैचों के दौरान स्टोक्स के समर्थन पर निर्भर रहेंगे।

ओली पोप को कप्तानी का अनुभव कितना है?

ओली पोप को कप्तानी का अनुभव बहुत ही कम है, उन्होंने केवल एक प्रथम श्रेणी मैच और आठ टी20 ब्लास्ट मैच खेले हैं। उन्हें पिछली गर्मियों में इंग्लैंड का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था। पोप ने स्टोक्स को लेकर कहा कि वे टीम का नेतृत्व करेंगे, लेकिन मार्गदर्शन के लिए वह अभी भी स्टोक्स पर निर्भर रहेंगे। उन्होंने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा।

“यह अभी भी स्टोक्स की टीम है। हर कोई एकदम क्लियर है कि स्टोक्स इस श्रृंखला में कैसे खेलना चाहते हैं। मुझे लगता है कि ड्रेसिंग रूम में स्टोक्स का होना बहुत अच्छा है। अगर मैं उन पर निर्भर रहना चाहता हूं, तो मैं उन पर निर्भर रह सकता हूं, और मुझे लगता है कि वे इस टेस्ट श्रृंखला के दौरान भी मुझे अपना काम करने देंगे और गाइड करेंगे। मुझे पता है कि उन्होंने हमारे गेंदबाजों को कितनी अच्छी तरह से संभाला है, और मैंने उनसे इस बारे में थोड़ी जानकारी ले ली है।”

उन्होंने आगे  कहा, “उम्मीद है कि कप्तानी की जिम्मेदारी लेना मेरी बल्लेबाजी के लिए भी पॉजिटिव होगा। मैं अभी भी नेट्स पर बल्लेबाजी के लिए उतनी ही मेहनत करता हूं, जितनी टेस्ट क्रिकेट के लिए करता हूं। बल्लेबाजी के मामले में मैं अभी भी तीसरे नंबर पर हूं और टीम के लिए मेरा काम अभी भी मैदान पर जाकर बड़े रन बनाना है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...