Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 190 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

England vs Sri Lanka, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

England vs Sri Lanka, 2nd Test: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच दोनों टीमों के बीच लंदन के ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेला गया।

बता दें कि इस मैच में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया था।

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में विस्तार से बताएं तो श्रीलंका ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के 143 और गस एटकिंसन की 118 रनों की शानदार पारी के दम पर 427 रन बनाए।

तो वहीं जब श्रीलंका पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो उसकी बल्लेबाजी इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के आगे सिर्फ 196 रनों पर पूरी तरह से बिखर गई। श्रीलंका के लिए पहली पारी में कामिंडू मेंडिस ने 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज अधिक रन नहीं बना पाया।

इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 231 रनों की बढ़त के साथ, दूसरी पारी में एक बार फिर जो रूट की 103 रनों की शतकीय पारी के दम पर 251 रन बनाए और श्रीलंका के सामने दूसरी पारी में जीत के लिए 483 रनों का टारगेट जीत के लिए रखा।

लेकिन जब श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह पहली पारी की तरह की एक बार फिर फेल साहित हुई। श्रीलंका की दूसरी पारी 86.4 ओवर बाद 292 रनों पर सिमट गई, और मैच में उसे 190 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

दूसरी ओर, अब जबकि इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है, तो वह तीसरे टेस्ट मैच में कुछ नए चेहरों को खेलने का मौका दे सकती है। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मैच 6 सितंबर से किंग्सटन ओवल, लंदन में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...