Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड मजबूत स्थिति में, इतने रनों पर सिमटी श्रीलंका की पहली पारी 

England vs Sri Lanka, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

England vs Sri Lanka, 2nd Test: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक लाॅर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज 30 अगस्त, शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। दूसरे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड ने श्रीलंका पर मजबूत पकड़ बना ली है।

इंग्लैंड की 427 रनों की पहली पारी के जबाव में श्रीलंका की पहली पारी सिर्फ 196 रनों पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर श्रीलंकाई टीम मेजबान टीम से 231 रनों से पिछड़ गई। इसके बाद दूसरे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 7 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं।

196 रनों पर ही सिमटी श्रीलंका की पहली पारी

इससे पहले मैच में इंंग्लैंड की पहली पारी के 102 ओवर में 427 रनों पर ऑलआउट होने के बाद, श्रीलंका ने पहली पारी में बल्लेबाजी करना शुरू किया। हालांकि, इसके बाद पूरी श्रीलंकाई टीम इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 55.3 ओवर में मात्र 196 रनों पर ही सिमट गई। श्रीलंका के लिए कामिंडू मेंडिस ही 74 रनों की बड़ी पारी खेल पाए। इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया।

श्रीलंका का पहला विकेट पारी के 7वें ओवर में गिरा, जब निसान मधुष्का को 7 रनों के कुल स्कोर पर क्रिस वोक्स ने बोल्ड आउट किया। इसके बाद श्रीलंका ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाना जारी रखा। चमिका करुणारत्ने 7, पथुम निसंका 12, एंजेलो मैथ्यूज 22, दिनेश चंडीमल 23 और कप्तान धनजंय डि सिल्वा को खाता भी नहीं खोल पाए, उन्हें गस एटकिंसन ने क्रिस वोक्स के हाथों कैच आउट कराया।

तो वहीं दूसरे दिन की समाप्ति पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 7 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 15* और कप्तान ओली पोप 2* रन बनाकर मौजूद हैं। डैन लाॅरेंस 7 रन बनाकर लाहिरु कुमारा के खिलाफ कैच आउट हुए। साथ ही इंग्लैंड की श्रीलंका पर अब 256 रनों की मजबूत बढ़त हो गई है।

Another delightful day at Lord’s 🥰 pic.twitter.com/Yt1t79Cxto

— England Cricket (@englandcricket) August 30, 2024

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...